Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में दर्स-ए-कुरआन की शुरुआत:बिस्मिल्लाह की अहमियत बताई गई, बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए

    8 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के तुर्कमानपुर न्यू कॉलोनी और सब्जपोश हाउस मस्जिद, जाफरा बाजार में दर्स-ए-कुरआन कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में कुरआन-ए-पाक की तिलावत और नात पेश की गई, साथ ही बिस्मिल्लाह की अहमियत पर विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने कहा कि “बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम” का अर्थ है अल्लाह के नाम से शुरुआत करना, जो सबसे मेहरबान और रहम करने वाला है। उन्होंने बताया कि इस्लाम में हर अच्छे और जायज काम की शुरुआत बिस्मिल्लाह से करना सुन्नत है और इससे काम में बरकत आती है। बिना बिस्मिल्लाह काम अधूरा रहता है उन्होंने कहा कि जो काम अल्लाह के नाम से शुरू नहीं होता, उसमें बरकत नहीं रहती। बिस्मिल्लाह पढ़ने से काम में अल्लाह की मदद शामिल होती है और इंसान को हर तरह की भलाई मिलती है। उन्होंने बताया कि खाना खाने, घर में प्रवेश करने या दरवाजा बंद करते समय बिस्मिल्लाह पढ़ने से बुराई से बचाव होता है। यह इंसान के लिए रूहानी सुरक्षा का काम करता है। मुश्किल समय में इसका जिक्र दिल को सुकून देता है और हिम्मत बढ़ाता है। अल्लाह के करीब लाने का माध्यम अनस नक्शबंदी ने कहा कि बिस्मिल्लाह एक ऐसी इबादत है, जो इंसान को अल्लाह के करीब लाती है और उसकी रहमत हासिल करने का जरिया बनती है। रोजमर्रा के कामों जैसे खाना, पहनना, पढ़ना और सफर शुरू करने से पहले इसे पढ़ना फायदेमंद बताया गया। कार्यक्रम के अंत में मस्जिद के इमाम हाफिज रहमत अली निजामी ने देश में अमन-चैन की दुआ कराई। इस मौके पर मुहम्मद इस्माइल, रौशन अली, मुजफ्फर हसनैन रूमी, नेहाल अहमद, जावेद, आसिफ महमूद, सफियान, अब्दुस्समद, मुहम्मद शाद, उबैद रजा, मुहम्मद आजम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओडीओपी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम:रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिपं अध्यक्ष ने 300 प्रशिक्षित लाभार्थियों को टूलकिट बांटी
    Next Article
    DIOS आफिस में शिक्षकों का धरना प्रदर्शन:वाराणसी में उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment