Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में तेज धूप के बीच ठंडी हवाओं से राहत:तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान, कल से बारिश- आंधी के आसार

    2 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में सुबह मौसम पूरी तरह साफ रहा और तेज धूप निकली। हालांकि 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने गर्मी का असर काफी हद तक कम कर दिया। सुबह से ही मौसम संतुलित रहा और लोगों को राहत महसूस हुई। सुबह के समय लोग सामान्य दिनों की तरह अपने काम पर निकलते दिखे। तेज धूप के बावजूद हवा चलते रहने से ज्यादा परेशानी नहीं हुई। बाजारों और सड़कों पर आवाजाही बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार दिन चढ़ने के साथ धूप का असर बढ़ेगा, लेकिन हवा के कारण गर्मी थोड़ी नियंत्रित रहेगी। आज 33-34 डिग्री तक जा सकता है तापमान मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। साफ आसमान के कारण दिन में धूप तेज रहेगी, लेकिन हवा से मौसम ज्यादा भारी नहीं लगेगा। मई की शुरुआत में दिखा अलग मिजाज इस बार मई की शुरुआत गोरखपुर में अलग मौसम के साथ हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 11.7 डिग्री कम रहा। यह दिन मई महीने के इतिहास में तीसरे सबसे कम अधिकतम तापमान वाले दिनों में शामिल हो गया। इससे पहले 29 मई 2021 को 24 डिग्री और 21 मई 2021 को 24.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4.7 डिग्री कम 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही और कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। कुल 27.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। कल से फिर बदलेगा मौसम मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय ने बताया कि मौसम का यह रुख ज्यादा दिन नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि कल से एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। तेज हवा के साथ बारिश और आंधी आने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में नहाने गए किशोर की गंगा में डूबकर मौत:मछुआरों ने एक घंटे बाद शव बाहर निकाला, मामा के बेटे की शादी में आया था ननिहाल
    Next Article
    Yes Milord: गोली मारो #$* को...सुप्रीम कोर्ट ने अनुराग ठाकुर केस में क्या फैसला सुनाया?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment