Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन युवक का सुसाइड:घर में तड़पता रहा, मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा; 25 अप्रैल को महाराजगंज गई थी बारात

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक रुद्रनाथ जायसवाल (29) ने देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद चीख- पुकार मच गई। 25 अप्रैल को ही युवक की शादी महराजगंज की एक लड़की से हुई थी। 26 अप्रैल को विदाई के बाद दुल्हन घर भी आ गई थी। युवक के सुसाइड के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है। परिवार कुछ भी बता पाने के हालत में नहीं है। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी है। मामला शाहपुर थाना क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरा मामला गोरखपुर के पादरी बाजार में प्रेम जायसवाल का परिवार रहता है। उनके तीन बेटे और एक बेटी है। उनके दूसरे नंबर के बेटे रुद्रनाथ जायसवाल उर्फ मिंशू की शादी महाराजगंज के नौतनवां की रहने वाली युवती से तय हुई। शादी तय होने से सब खुश थे। सब कुछ अच्छा चल रहा था। 25 अप्रैल को पादरी बाजार से बारात महराजगंज के नौतनवां के लिए निकली। रुद्र ने भी अपनी पंसद की शेरवानी बनवाई थी। शादी में उसने पिंक पगड़ी और दुपट्‌टा भी लिया था। जो कि पत्नी के लहंगे से मैच करता हुआ था। जयमाल के समय मंच पर हंसी मजाक भी हुए। देर रात तक शादी की रस्में चलती रहीं। शादी के बाद 26 अप्रैल को दुल्हन भी विदाई होकर घर आ गई। घर में एक-दो दिन शादी की रस्में होती रहीं। परिवार में हंसी-खुशी और उत्सव का माहौल था। शादी के तीसरे दिन ही 28 अप्रैल को रुद्र नाथ शाम को पादरी बाजार के अपने होटल ( भोजनालय) से घर आया। वहां खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। अचानक उसने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया और चिल्लाने लगा मुझे बचा लो। परिवार के लोग दौड़े और रद्र नाथ को लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इतना ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। होटल (भोजनालय) में हाथ बंटाता था रुद्रनाथ परिवार का पादरी बाजार चौराहे पर होटल (भोजनालय) है। रुद्रनाथ अपने पिता के साथ भोजनालय में ही हाथ बंटाता था। घटना से पादरी बाजार के व्यापारियों में भी शोक की लहर है। स्थानीय व्यापार मंडल ने मंगलवार को अपनी दुकानें बंद रखी। साप्ताहिक बाजार भी नहीं लगी। अभी उसके घर के सामने टेंट भी नहीं हटा था, वहीं शादी में मिले कुछ सामान भी बाहर ही पड़े हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा-सीओ गोरखनाथ सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया- शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी ने काशी विश्वनाथ में पूजा की, त्रिशूल लहराया:108 बटुकों ने शंखनाद किया, 14km के रोड शो में फूल बरसाए, भाजपा कार्यकर्ता नाचते दिखे
    Next Article
    गाजियाबाद की ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में फ्लैट में लगी आग:2 किमी दूर से धुएं का गुबार दिखा, 3 दमकल गाड़ियां बुझाने में जुटीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment