Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में ऑटो चालक राप्ती नदी में डूबा:तलाक के बाद शादीशुदा महिला के साथ रहता था, तलाश में जुटी SDRF टीम

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक राप्ती नदी में डूब गया। यह घटना गुरुवार देर शाम कालेसर जीरो प्वाइंट के पास हुई। मृतक की पहचान बेतऊँआ उर्फ चनऊँ निवासी 32 वर्षीय गोलू मांझी के रूप में हुई है। उसके शव की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, गोलू मांझी का करीब पांच साल पहले तलाक हो गया था। पिछले तीन साल से वह लगभग 50 वर्षीय शादीशुदा महिला के साथ कालेसर जीरो प्वाइंट के पास किराए के कमरे में रह रहा था। महिला तीन बच्चों की मां है, जिसके दो बेटे बाहर काम करते हैं और एक बेटी भी है। उसका पति भी साथ रहता है और अक्सर बीमार रहता है। महिला मजदूरी का काम करती है। गुरुवार देर शाम महिला ने गोलू के फोन से उसकी मां आरती देवी को सूचना दी कि गोलू राप्ती नदी में नहाने गया था और डूब गया है। सूचना मिलते ही गोलू के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि महिला नदी किनारे गोलू के कपड़े, सामान, ऑटो की चाबी और मोबाइल लेकर बैठी थी। गोलू का ऑटो कमरे से कुछ दूरी पर खड़ा था। महिला ने गीडा पुलिस को भी घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम होने के कारण पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ टीम को नहीं बुलाया। परिजनों को बताया गया कि शुक्रवार सुबह शव की तलाश शुरू की जाएगी। इसके बाद परिजन रोते-बिलखते घर लौट आए। गोलू की मां आरती देवी ने घटना को संदिग्ध बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला ने पहले उनके बेटे के साथ मारपीट की थी। उन्होंने सवाल उठाया कि यह घटना कैसे हुई। गीडा पुलिस ने शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ टीम को बुलाया, जिसने मौके पर पहुंचकर शव की तलाश शुरू कर दी है। गीडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि एसडीआरएफ शव की तलाश कर रही है और शव बरामद होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक:11 केंद्रों पर 25,920 अभ्यर्थी 6 पालियों में देंगे परीक्षा
    Next Article
    पीलीभीत में अवैध कोल्ड स्टोरेज पर कार्रवाई:डीएम के निर्देश पर पांच विभाग करेंगे जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment