Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में नन्हे बच्चों का अक्षर आरंभ समारोह:पढ़ाई की कराई गई शुरुआत, अन्न की थाली में लिखवाया पहला अक्षर

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के संत जोसेफ स्कूल गोरखनाथ में शनिवार को कक्षा LKG में चुने गए बच्चों का अक्षर आरंभ समारोह किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि फादर डॉक्टर अगस्टिन, प्रधानाचार्य फादर थॉमस फिलीप, उप प्रधानाचार्य फादर जॉर्ज, सिस्टर जोसलीन, अभिभावकों और बच्चों के साथ दीप जलाकर की गई। मुख्य अतिथि फादर डॉक्टर अगस्टिन ने कहा कि बच्चों के मन में कई सवाल होते हैं, उन्हें कभी नहीं रोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि अध्यापक और अभिभावक मिलकर बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित करें और हर समय उनका साथ दें, ताकि बच्चे अच्छे से आगे बढ़ सकें। अभिभावकों को समय देने की सलाह प्रधानाचार्य फादर थॉमस फिलीप ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को समय दें और उनकी पसंद को समझें। उन्होंने कहा कि बच्चों को उत्साहित करना जरूरी है, ताकि वे पढ़ाई को अच्छे से सीख सकें और आनंद के साथ आगे बढ़ें। कार्यक्रम में परंपरा के अनुसार अन्न की थाली में बच्चों का हाथ पकड़कर पहला अक्षर लिखवाया गया। इसी के साथ उनकी पढ़ाई की शुरुआत कराई गई। इस मौके पर अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों को अच्छे भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए समारोह के दौरान बच्चों ने छोटे-छोटे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिससे माहौल और अच्छा हो गया। अभिभावकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और कार्यक्रम का आनंद लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में रविवार को रहेगी बिजली कटौती:यूटिलिटी शिफ्टिंग और सीएम ग्रीड योजना का होगा काम, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
    Next Article
    वलीमा का खाना खाने से 30 लोग बीमार:बाराबंकी में शादी में गए थे सभी लोग, उल्टी-दस्त के बाद CHC में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment