Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में मेयर-नगर आयुक्त ने किया हवन:नगर निगम के हर विभाग में हुई विश्वकर्मा पूजा; शहर की सुख-समृद्धि की कामना

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर नगर निगम में गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही निगम के सभी विभागों में पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थी। कार्यालयों और वर्कशॉप में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजन किया गया। इस दौरान मंत्रोच्चार के बीच भगवान विश्वकर्मा की आरती उतारी गई। कर्मचारियों ने अपने औजारों और मशीनों की भी पूजा की। मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा सृजन और निर्माण के देवता हैं, इसलिए इस दिन औजारों और मशीनों की पूजा करने से काम में बरकत आती है। मेयर और नगर आयुक्त ने किया हवन मुख्य कार्यक्रम नगर निगम मुख्यालय में आयोजित हुआ, जहां मेयर और नगर आयुक्त अजय जैन ने एक साथ हवन-पूजन किया। दोनों ने हवन कुंड में आहुति देकर शहर की सुख-समृद्धि और विकास की कामना की। हवन के बाद मेयर और नगर आयुक्त ने वहां मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विश्वकर्मा पूजा की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से नगर निगम शहर के विकास के कार्यों को और तेजी से पूरा करेगा। इन विभागों में भी हुई पूजा नगर आयुक्त अजय जैन ने बताया कि मुख्यालय के अलावा निगम के अन्य सभी विभागों में भी आज पूजा का आयोजन किया गया। इसमें महेवा स्थित स्टोर, जलकल बिल्डिंग, आईडीएच विभाग और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट प्रमुख हैं। इन सभी जगहों पर सुबह से ही अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकत्र होकर पूजा-अर्चना की। प्रसाद और भंडारे का आयोजन पूजा-पाठ के बाद सभी विभागों में प्रसाद वितरण किया गया। नगर निगम की तरफ से कर्मचारियों और आम लोगों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, जलकल प्रभारी समेत सभी विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। पूरे दिन नगर निगम परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की वोटिंग शुरू:कड़े सुरक्षा इंतजाम, 11,724 वकील 263 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे
    Next Article
    सहारनपुर में हुदा जरीवाला तारीख पर पहुंची:मस्जिद गिराए जाने पर सीएम–डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, पुलिस ने गिरफ्तार किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment