Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में मनोनीत पार्षदों का हुआ स्वागत:भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, जिम्मेदारी निभाने का लिए संकल्प

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में मंगलवार को मनोनीत पार्षदों के स्वागत और अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा महानगर इकाई की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महानगर संयोजक राजेश गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य नवनियुक्त पार्षदों का स्वागत करना और उन्हें उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देना रहा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गोरखपुर नगर निगम में मनोनीत किए गए 10 पार्षदों का कार्यक्रम में सम्मान किया गया। इनमें दुर्गेश बजाज, चंदन आर्या, आलोक सिंह विशेन, वीर सिंह सोनकर, शिवम पाण्डेय, रितेश सिंह बब्बू, अष्टभुजा श्रीवास्तव, संजय कुमार वैश्य, अरविंद निषाद और ममता जायसवाल शामिल रहे। सभी पार्षदों को फूलमालाओं से स्वागत कर मंच पर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। जिम्मेदारी निभाने की सलाह कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महानगर इकाई के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा और अन्य मोर्चों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर नवनियुक्त पार्षदों का स्वागत किया और संगठन की मजबूती का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि पार्षद बनने के बाद जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने पार्षदों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनें और उनका समाधान कराने का प्रयास करें। साथ ही विकास कार्यों पर ध्यान देने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने की बात कही गई। नवनियुक्त पार्षदों ने जताया आभार नवनियुक्त पार्षदों ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसके लिए वे प्रदेश के मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वे पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगे और जनता के विश्वास को बनाए रखने की कोशिश करेंगे। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने किया। इस दौरान अच्युतानंद शाही, शशिकांत सिंह, जितेन्द्र चौधरी जीतू, अमिता गुप्ता, रमेश प्रताप गुप्ता, दयानंद शर्मा, वीरेंद्र पांडेय, श्वेता श्रीवास्तव, पदमा गुप्ता, मनोज अग्रहरी, अनुपमा पांडेय, रजूला रावत, रागीनी जायसवाल सहित कई पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 150वीं मां गोमती महाआरती:चैत्र पूर्णिमा पर सनातन महासभा ने झूलेलाल वाटिका में की
    Next Article
    छात्र की हत्या के पांचवे दिन थाने का घेराव:हत्यारों के घरों पर बुलडोजर चलाने और सरकारी नौकरी की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment