Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में लड़की से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े:विरोध करने पर बाप-बेटे ने की पिटाई, मां बोलीं- बेटी से करता है अश्लील हरकत

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक लड़की से छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की की मां ने शिकायत की तो, बाप बेटे ने मिलकर उन्हें जमकर पीट दिया। महिला ने कोतवाली थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर कोतवाली थाने में मिया बाजार उत्तरी फाटक निवासी निखिल जायसवाल और उसके पिता अखिलेश जायसवाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अब जानिए पूरा मामला… राजघाट क्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह कोतवाली क्षेत्र में किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रहती हूं। मेरी 17 साल की बेटी कई दिनों से निराश होकर घर में बैठी रहती थी। वह बोलने पर भी बाहर नहीं निकलती थी। बेटी से इसकी वजह पूछी तो उसने बताया कि जब भी निकलती हूं, तब रास्ते में निखिल जायसवाल उसे छेड़ता है। रोककर अश्लील हरकत करता है, बार-बार जबरदस्ती मोबाइल नंबर मांगता है। यह कहते हुए वह रोने लगी। इसी वजह से बेटी घर से निकलना बंद कर दी थी। मैं बेटी को लेकर रविवार को निखिल जायसवाल के घर गई। वहां उसके पिता अखिलेश जायसवाल को उनके बेटे की करतूत के बारे में बताया। उन्हें बताया कि उनका लड़का निखिल रोज मेरी बेटी को छेड़ता है, इस वजह से वह घर से बाहर नहीं निकल पा रही है। बाप-बेटे ने मिलकर की पिटाई यह सब सुनकर अखिलेश जायसवाल मेरे ही ऊपर नाराज हो गए और गंदी-गंदी गालियां देने लेगे। तभी उनका बेटा निखिल भी आ गया। दोनों मिलकर मुझे और मेरी बेटी को लात मुक्का से मारने पीटने लगे। निखिल ने मेरी बेटी का बाल पकड़कर पटक दिया। इसके बाद बेटी का कपड़ा भी फाड़ दिया। हमलोगों के चीखने चिल्लाने पर अगल-बगल के लोग जुट गए। आस-पास के लोगों ने बीच बचाव किया। इस दौरान अखिलेश और उसके बेटे निखिल ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। इस घटना के बाद से ही पूरा परिवार दहशत में है। आरोप लगाया कि आगे भी ये लोग बड़ी घटना कर सकते हैं। महिला की तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच उप निरीक्षक आकाश सिंह को सौंपी गई है। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने कहा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद की अनन्या माथुर ने मुक्केबाजी में रजत पदक जीता:हापुड़ में अंडर-19 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में फर्रुखाबाद का नाम रोशन
    Next Article
    सुल्तानपुर में हाइवे पर ट्रक ड्राइवर की हत्या:पोस्टमार्टम में सिर पर तीन चोटें मिलने की पुष्टि, पिता ने खलासी के खिलाफ दर्ज कराया केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment