Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में लड़की से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े:विरोध करने पर बाप-बेटे ने की पिटाई, मां बोलीं- बेटी से अश्लील हरकत करता

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में एक लड़की से छेड़छाड़ की गई और उसके कपड़े फाड़े गए। जब उसकी मां ने शिकायत की, तो आरोपी बाप-बेटे ने मिलकर महिला और बेटी पर हमला किया और उन्हें पीटा। महिला ने कोतवाली थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर मिया बाजार उत्तरी फाटक निवासी निखिल जायसवाल और उनके पिता अखिलेश जायसवाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब जानिए पूरा मामला… रास्ते में रोकर अश्लील हरकत करता था राजघाट क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वह कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में परिवार के साथ रहती है। उनकी 17 साल की बेटी कई दिनों से घर में ही बैठी रहती थी और किसी से बात भी नहीं करती थी। जब महिला ने बेटी से कारण पूछा, तो उसने बताया कि जब भी वह घर से बाहर निकलती है, तब निखिल जायसवाल उसे छेड़ता है। वह रोक-टोक कर अश्लील हरकत करता है और बार-बार जबरन उसका मोबाइल नंबर मांगता है। यह कहते हुए वह रोने लगी। इस वजह से बेटी घर से बाहर नहीं निकल रही थी। रविवार को महिला बेटी को लेकर निखिल जायसवाल के घर गई और वहां उसके पिता, अखिलेश जायसवाल को अपने बेटे की करतूत के बारे में बताया। महिला ने कहा कि उनका बेटा निखिल रोज मेरी बेटी को परेशान करता है, इसलिए वह बाहर नहीं जा पा रही। बाप-बेटे ने मिलकर की पिटाई यह सुनकर अखिलेश जायसवाल महिला पर नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे। तभी उनका बेटा निखिल भी आ गया। दोनों ने मिलकर महिला और उसकी बेटी पर लात-घूसों से हमला किया। निखिल ने बेटी के बाल पकड़कर उसे पटक दिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला और बेटी की चीख सुनकर आस-पास के लोग जुट गए और बीच-बचाव किया। इस दौरान अखिलेश और निखिल ने जान से मारने की धमकी दी और महिला को घर से भगा दिया। घटना के बाद महिला और उसका परिवार पूरी तरह दहशत में है। महिला ने आरोप लगाया कि ये लोग भविष्य में और बड़ी घटना कर सकते हैं। महिला की तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उप निरीक्षक आकाश सिंह को सौंपी गई है। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने कहा- मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिंडरा सीट पर विधायक अवधेश सिंह या कोई और मजबूत:कांग्रेस से अजय राय क्या आपकी पसंद; सपा से अखिलेश मिश्रा, सिकंदर या रामबालक में किसे चुनेंगे
    Next Article
    चंदौसी में ओवर ब्रिज, लड़कियों का महाविद्यालय और स्टेडियम बनवाया:मंत्री गुलाब देवी बोलीं- जिला मुख्यालय मेरे में बना, रोडवेज बस अड्‌डे का काम शुरू होने वाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment