Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में लगातार बढ़ रहा तापमान:तेज धूप से लोग परेशान, आने वाले दिनों में ऐसे ही रहेगा मौसम

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में गर्मी ने अब रफ्तार पकड़ ली है और आज सुबह से ही तेज धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन चढ़ने के साथ धूप तीखी होती गई और दोपहर तक गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम साफ बने रहने के कारण अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। दिन में तेज धूप बनी रहेगी और गर्म हवाओं का असर भी बढ़ सकता है। फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। दोपहर में असर ज्यादा, बाजारों में दिखा कम असर सुबह और शाम के समय हल्की राहत महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच गर्मी अपने चरम पर पहुंच जा रही है। तेज धूप के कारण लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं, जिसका असर बाजारों और सड़कों पर भी दिखाई दे रहा है। भीड़ कम है और लोग जरूरी काम जल्दी निपटाकर घर लौट रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता डॉक्टरों का कहना है कि बढ़ती गर्मी के साथ शरीर में पानी की कमी, थकान और चक्कर आने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को खास ध्यान रखने की जरूरत है। दोपहर में धूप से बचें, बाहर निकलते समय सिर ढकें, पर्याप्त पानी पिएं और हल्के व ढीले कपड़े पहनें। संभव हो तो जरूरी काम सुबह या शाम के समय ही करें, ताकि गर्मी से होने वाली परेशानी से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुस्लिम महिलाओं ने काशी में उतारी प्रभु श्रीराम की भव्य-आरती:मध्य एशिया के मुस्लिम देशों से शांति की किया अपील, बोलीं - दुनिया को राम के रास्ते पर चलना होगा
    Next Article
    सीतापुर में सीनियर डॉक्टर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से की आत्महत्या:घर में सिर्फ पति-पत्नी ही रहते थे, पत्नी सदमे में; पुलिस ने बरामद की रिवॉल्वर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment