Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में फिर उमस भरी गर्मी शुरू:चिलचिलाती धूप ने किया परेशान, 3 डिग्री तक बढ़ा पारा

    8 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में पिछले कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया। सोमवार को तापमान में लगभग 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। जिससे गर्मी और उमस काफी ज्यादा महसूस की गई। बाहर निकलने वाले लोग गर्मी से बचने के लिए छाता, दुपट्टा, टोपी, ग्लब्स और अन्य चीजों का सहारा लेते नजर आएं। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो चुका है। इसी वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम फिर से शुष्क होने लगा है। आज शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। देखिए तस्वीरें... 5 से 7 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान आने वाले चार से पांच दिनों में तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल लू चलने की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गर्म हवाएं तो नहीं चलेंगी, लेकिन तेज धूप और बढ़ती तपिश लोगों को परेशान करेगी। 13 मई से छाए रहेंगे बादल मौसम विभाग के अनुसार 12 मई तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। इसके बाद अगले तीन दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन इसका तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। गर्मी का असर बना रहेगा। रविवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। हालांकि तापमान अभी सामान्य से कम है, लेकिन पिछले एक दिन में इसमें तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस था। इसके मुकाबले रविवार को तापमान में अच्छी बढ़त देखी गई। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में गर्मी लगातार बढ़ेगी और लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम की अपील पर लखनऊ में एक दिन बाजार बंद:“सोने को जितना डराओगे, लोग उतना खरीदेंगे”, ज्वेलर्स बोले- रोक नहीं, गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम है समाधान
    Next Article
    कैश वैन से 27 लाख लूटने वाले दो बदमाश अरेस्ट:6 महीने से कर रहे थे लूट की रेकी, कुल्हाड़ी से काटी कैश वैन के कैमरे की DVR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment