Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में चाइनीज मांझे से कटा युवक का गर्दन:शिकायत करने पर दोनों पक्ष में चले लात घूंसे, CCTV में कैद हुई घटना

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के तिवारीपुर इलाके में चाइनीज मांझे से एक युवक घायल हो गया। युवक अपने घर की छत पर टहल रहा था। उसी दौरान बगल के घर के कुछ युवक पतंग उड़ा रहे थे। तभी पतंग का मांझा वामिक की गर्दन में फंस गया। मांझा खींचने से वह घायल हो गया। इसकी शिकायत वामिक के पिता मिराज अहमद ने पतंग उड़ाने वाले युवक के घर जाकर की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना हो गई। यह मामला तिवारीपुर के भरपुरवा मोहल्ले का बताया जा रहा है। जानिए विस्तार से पूरा मामला.... जानकारी के अनुसार, भरपुरवा निवासी मिराज अहमद का बेटा वामिक शनिवार को अपने घर की छत पर टहल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले इमामुद्दीन के बेटे और उनके कुछ साथी चाइनीज मांझे से पतंग उड़ा रहे थे। मिराज अहमद ने आरोप लगाया कि उड़ती पतंग का मांझा अचानक वामिक की गर्दन में फंस गया। जिससे वह घायल हो गया। चाइनीज मांझा पहले से ही खतरनाक माना जाता है और कई बार ऐसे हादसे सामने आ चुके हैं। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने इस बात की शिकायत पड़ोसियों से की, तो बात बढ़ गई और विवाद हो गया। मिराज अहमद का आरोप है कि इसके बाद इमामुद्दीन, उनकी पत्नी गुलशन, बेटे और अन्य लोग हॉकी-डंडा लेकर उनके घर पहुंच गए और घर में घुसकर मारपीट की। इस हमले में वामिक को गंभीर चोटें आईं। आनन फानन में घरवालों ने युवक को बेड पर लेटा दिया। कुछ ही देर में फर्श पर युवक के खून से लाल हो गया। जिसके बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। CCTV में कैद हुई घटना परिवार का दावा है कि पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे परिवार डर के माहौल में है। दूसरे पक्ष ने भी की शिकायत वहीं, दूसरी तरफ से भी मामला सामने आया है। गुलशन की ओर से भी पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसमें मिराज अहमद और उनके परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। यानी दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। जांच में जुटी पुलिस पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों की शिकायत मिल चुकी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह का कहना है कि साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के साथ ही तिवारीपुर इलाके में एक बार फिर चाइनीज मांझे के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस की जांच में अभी तक यहां से कोई मांझा बरामद नहीं हुआ है, लेकिन इस तरह की घटनाएं लगातार लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के रंगबाज नेता के खिलाफ चार्जशीट:दो लोगों को फॉर्च्यूनर से कुचला था, पुल पर लटकी थी MBBS छात्र की लाश
    Next Article
    STF ने संभल से पकड़ा 50,000 का इनामी:अयोध्या में मादक पदार्थ तस्करी के बाद फरार था, मेरठ का रहने वाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment