Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बदलते मौसम ने बिगाड़ी सेहत:डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में बढ़े खांसी-बुखार,उल्टी के पेशेंट, डॉक्टर बोलें-लापरवाही बनी बजह

    2 hours ago

    2

    0

    मौसम में बदलाव का सीधा असर लोगों के हेल्थ पर देखा जा रहा है। गोरखपुर के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में उल्टी- दस्त, सर्दी-खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या 10 से 15 परसेंट तक बढ़ गई है। मेडिसीन ओपीडी में रोजाना लगभग 90 नए मरीज इस समस्या के पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि दिन में तेज धूप से आने के बाद लोग अचानक ठंडा पानी पी रहे हैं या फिर पंखे-एसी का इस्तेमाल शुरू कर हैं। जिसकी वजह से शरीर के तापमान में अचानक बदलाव हो रहा है। और यही बदलाव ही बीमारियों की सबसे बड़ी वजह बन रहा है। साथ ही बाहर के तले हुए खाना खाने से पेट की समस्या बढ़ रही है। इस समय हेल्थ का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी का कारण बन जाती है। धूप से आने के बाद रखें खास ख्याल- डॉक्टर डॉ. बीके सुमन ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से सर्दी- जुकाम और खांसी और बुखार मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी में हर उम्र के मरीज पहुंच रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है लापरवाही। एक दिन में 300 के आस पास मरीज आते हैं, जिनमें लगभग 150 नए होते। इस समय ठंड से गर्मी की ओर मौसम बढ़ रहा है। धूप भी नुकसानदायक है। इसीलिए लोगों को सेहत का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। खास कर सुबह- शाम और धूप से आने के बाद। धूप से आने के बाद तुरंत फ्रीज का ठंडा पानी पी लेने या कुछ भी ठंडा खा लेने की वजह से तबियत बिगड़ रही है। वहीं बाहर निकलते वक्त ठंडा जूस या आइसक्रीम खाना भी परेशानी खड़ा रहा है। इसके साथ ही बाहर का तला- भुना खाने से उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। AC और कूलर की स्पीड भी बनी समस्या उन्होंने बताया कि दिन में तेज धूप की वजह से गर्मी पड़ रही है। हालांकि रात के समय मौसम ठंडा हो जाता है। लेकिन उस समय भी लोग अधिकतर AC, कूलर और पंखे को हाई स्पीड पर करके सो जाते हैं। भोर में टेम्प्रेचर डाउन होने से पंखे कूलर का ठंडा हवा नाक के रास्ते शरीर में प्रवेश करता है। जिसकी वजह से जुकाम और बुखार होता है। ऐसे में रात के समय मीडियम स्पीड पर पंखा कूलर या एसी चलाना चाहिए। डॉक्टर का कहना है कि तेज धूप की वजह से जब गर्मी महसूस होती है तो तत्काल उससे बचने के लिए ठंडे चीजों का सेवन करते हैं। ऐसे में समस्या बढ़ जाती है। वहीं अगर थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो कोई दिक्कत नहीं होगी। इम्यूनिटी पॉवर हो सकती कमजोर डॉ. बी के सुमन ने बताया- मौसम के इस बदलाव से शरीर की इम्यूनिटी पॉवर कमजोर हो सकती है। ऐसे में सभी को इस महीने में सेहत पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। टेम्प्रेचर में बदलाव से सांस की तकलीफ, जोड़ों का दर्द और वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है। ऐसे रखें खुद को सुरक्षित
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज से तय रूट पर चलेंगे ई- रिक्शा व आटो:कानपुर यातायात विभाग ने जारी किए अलग-अलग रंगों के QR कोड, बिना कोड वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई
    Next Article
    कोहाड़ापीर से धर्मकांटा तक आज भी चलेगा बुलडोजर:दुकानों-मकानों पर कार्रवाई, कल 45 निर्माण ढहाए गए थे, सीएम ग्रिड योजना के काम में आयेगी तेजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment