Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में भीषण गर्मी:तेज धूप से 40° तक पहुंचा पारा, हीटवेव से बचने की सलाह

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और शुक्रवार को इसका असर सुबह से ही देखने को मिला। आसमान साफ रहा और सूरज की तेज धूप निकलते ही गर्मी बढ़ गई। बाहर निकलते ही लोगों को गर्म हवा और धूप का तेज असर महसूस हुआ। धूल भरी पछुआ हवाएं 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रहीं, जिससे लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पछुआ हवाओं के कारण सुबह और शाम हल्की राहत मिल रही है, लेकिन दिन में धूप तेज बनी हुई है। आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं, हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। सड़कों और बाजारों में कम हुई भीड़ तेज गर्मी का असर अब जनजीवन पर भी दिखने लगा है। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में भीड़ कम हो गई है। जो लोग बाहर निकल रहे हैं, वे सिर पर गमछा या कपड़ा बांधकर निकल रहे हैं। कई लोग धूप से बचने के लिए छाता का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि दोपहर में बिना जरूरी काम के बाहर न निकलें। बाहर निकलते समय सिर ढककर रखें और बार-बार पानी पीते रहें। नींबू पानी, छाछ जैसे तरल पदार्थ लेने की भी सलाह दी गई है, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। स्कूलों में बच्चों के लिए बदली व्यवस्था गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए कई स्कूलों में बच्चों को पानी की बोतल साथ लाने और धूप में न खेलने की हिदायत दी गई है। कुछ निजी स्कूलों ने लंच ब्रेक का समय भी बदल दिया है, ताकि बच्चे तेज धूप से बच सकें। अभी राहत के नहीं हैं आसार मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिन तक गोरखपुर और आसपास के इलाकों में गर्मी का असर बना रहेगा। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है और लू चलने की स्थिति बन सकती है। फिलहाल सुबह और शाम हल्की राहत है, लेकिन दिन में गर्मी लगातार बढ़ रही है। लोगों को धूप से बचने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU ने रिलीज किया एग्जाम शेड्यूल:21 अप्रैल से होंगे BEd-MEd-BPEd, 2 मई से फार्मेसी
    Next Article
    इटावा में युवक की पेट्रोल डालकर कार जलाई:हिस्ट्रीशीटर चचेरे भाई ने की फायरिंग, सोशल मीडिया पर दी धमकी, दो गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment