Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बच्ची को अगवा कर रेप-हत्या मामला:वादे पूरे न होने से भड़के परिजन, धरना पर बैठे; आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग

    14 hours ago

    4

    0

    गोरखपुर जिला अस्पताल से 10 साल की बच्ची को अगवा कर रेप और हत्या मामले में प्रशासन की कार्रवाई को लेकर पीड़ित परिवार में नाराजगी है। परिजनों का आरोप है कि घटना के वक्त शासन-प्रशासन की ओर से जो भी बड़े वादे किए गए थे, उनमें से एक भी आज तक पूरा नहीं हुआ। इन्हीं मांगों को लेकर शनिवार दोपहर करीब 1 बजे से बच्ची के माता-पिता और समर्थकों ने नगर निगम परिसर में धरना शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने और दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग उठाई है। उन्होंने धरना स्थल पर योगी जी चुप्पी तोड़िए के पोस्टर लगाएं। हर वक्त लगा रहता जान का खतरा एडवोकेट नवल कुमार के नेतृत्व में धरने पर बैठे परिजनों ने बताया कि घटना के बाद उन्हें 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद, परिवार की सुरक्षा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और रहने के लिए आवास देने का भरोसा दिलाया गया था। पीड़ित माता-पिता का कहना है कि लंबा वक्त बीत जाने के बाद भी उनके हाथ खाली हैं। न तो उन्हें कोई आर्थिक सहायता मिली और न ही सुरक्षा का इंतजाम किया गया, जिससे पूरा परिवार दहशत में है। हर वक्त जान का खतरा बना रहता है। CM को पत्र लिखने के बाद भी नहीं हुई सुनवाई प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर वे पहले भी मुख्यमंत्री को कई बार पत्र लिख चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस और संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। परिवार की मांग है कि इस दरिंदगी को अंजाम देने वाले आरोपी सिपाही को फांसी जैसी कठोर सजा दी जाए। इसके साथ ही अगर इस पूरे मामले में किसी अधिकारी की लापरवाही या मिलीभगत सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया जाए। एडवोकेट नवल कुमार का कहना है कि इतनी बड़ी और गंभीर घटना मुख्यमंत्री के शहर में हुई लेकिन आज तक उन्होंने एक भी शब्द नहीं कहा। जिसका बहुत बड़ा दुःख है। जिस तरह से बाकी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होती है, वैसी ही कठोर कार्रवाई आरोपी सिपाही के खिलाफ भी होनी चाहिए। DM के जरिए राज्यपाल को भेजेंगे ज्ञापन नगर निगम में जुटे परिजनों और समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए आरोपी के घर पर तत्काल बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है। धरने के बाद प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी (DM) के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपने की तैयारी में हैं। परिजनों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांगों पर अमल नहीं हुआ और किए गए वादे पूरे नहीं किए गए, तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाल मेले में बच्चों ने लगाए स्टॉल:जूस, चाट और पानीपुरी के स्टॉल पर अभिभावकों ने की खरीदारी
    Next Article
    अयोध्या जिले के विधायकों को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए:इन्होंने कुछ काम भी कराया या सिर्फ वादे किए, 30 सेकेंड में 3 सवालों के जवाब देकर बताएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment