Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में आस्था का महापर्व:भारत सेवाश्रम संघ में बसंती दुर्गापूजा और रामनवमी पर्व कल से शुरू

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के दाउदपुर स्थित भारत सेवाश्रम संघ परिसर में 24 मार्च से शुरू होने वाले 19वें वार्षिक महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बसंती दुर्गापूजा, रामनवमी और अन्नकूट उत्सव के इस चार दिनों के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और आयोजन स्थल को भव्य आध्यात्मिक स्वरूप दिया गया है। महाषष्ठी को कलश स्थापना से शुरू होंगे अनुष्ठान महोत्सव का शुभारंभ 24 मार्च को महाषष्ठी के अवसर पर शाम लगभग 7:13 बजे श्री श्री बसंती देवी की पूजा से होगा। इसके तहत कलश स्थापना, आमंत्रण और अधिवास जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। इसके बाद हर दिन सुबह और शाम को मां भगवती की आरती, गुरुजी और भगवान शिव की पूजा-अर्चना, पुष्पांजलि व दीक्षा कार्यक्रम आयोजित होंगे। सप्तमी से नवमी तक विशेष पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन 25 मार्च को महासप्तमी के अवसर पर सुबह 8:43 बजे तक नवपत्रिका प्रवेश और विधिवत पूजा होगी। शाम 7 बजे मां की आरती के बाद रात 8 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 26 मार्च को महाअष्टमी के दिन सुबह 10 बजे पुष्पांजलि, दोपहर 2:06 बजे से 2:54 बजे तक संधि पूजा और शाम 7 बजे मां और गुरुजी की महाआरती होगी। 27 मार्च को महानवमी और रामनवमी के अवसर पर दोपहर 12:21 बजे तक नवमी पूजा और व्रत समापन, साथ ही अन्नकूट उत्सव, कुमारी पूजन, हवन व महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। महादशमी पर निकलेगी भव्य विसर्जन शोभायात्रा महोत्सव का समापन 28 मार्च को महादशमी के अवसर पर होगा। इस दिन सुबह 10:27 बजे तक दशमी पूजा संपन्न कर दोपहर 2 बजे सिंदूर उत्सव और भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में सहभागिता कर मां दुर्गा और भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में पेड़ से गिरकर किसान की मौत:पशुओं के लिए टहनी काटते समय हुआ हादसा, परिवार में शोक
    Next Article
    तस्वीरों में देखिए प्रयागराज के कोल्ड स्टोरेज हादसा:गैस का टैंक फटने से भर-भरा कर गिरा, 4 की मौत; 16 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment