Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 89 केंद्रों पर लगा स्वास्थ्य मेला:113 डॉक्टरों की टीम रही तैनात, 2848 लोगों को मिला उपचार

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन 89 नगरीय व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजित आरोग्य मेले में 1237 पुरुष, 1341 महिलाएं और 270 बच्चों सहित कुल 2848 लोगों की जांच व उपचार किया गया। साथ ही 3 लोगों के आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। विभिन्न बीमारियों के मरीजों की जांच मेले के दौरान 33 लीवर रोगी, 328 स्किन रोगी, 11 टीबी मरीज और 1 कैंसर मरीज की पहचान कर उनका इलाज किया गया। इसके अलावा 122 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई और 978 अन्य मरीजों को भी चिकित्सा सुविधा दी गई। कोविड-19 हेल्प डेस्क पर 160 लोगों की जांच की गई, जिसमें 1 व्यक्ति का एंटीजन टेस्ट किया गया। राहत की बात यह रही कि कोई भी मरीज कोविड पॉजिटिव नहीं मिला। गंभीर मरीजों को किया गया रेफर मेले में जांच के दौरान 5 मरीजों को गंभीर स्थिति के चलते जिला चिकित्सालय व बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर किया गया। आरोग्य मेले में 113 चिकित्सकों और 291 पैरामेडिकल कर्मचारियों ने भाग लिया। साथ ही आईएमए और मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी सेवाएं देकर मेले को सफल बनाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में शादी में बीजेपी नेता को गोली लगी:हाथ से छूटकर रिवाल्वर गिरने से हुआ फायर, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    IPL- लखनऊ का पांचवां विकेट गिरा:मुकुल चौधरी पवेलियन लौटे, स्कोर-104/5; कोलकाता ने 156 का टारगेट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment