Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 6.45 लाख वोट कटे:8 सीटों पर जीत के अंतर से ज्यादा नाम हटे, विधायकों की बढ़ी चिंता

    4 hours ago

    2

    0

    विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम सूची 10 अप्रैल को प्रकाशित कर दी गई। गोरखपुर में 6 लाख 45 हजार से अधिक नाम काटे गए हैं। गोरखपुर की सभी 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। इनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सीट गोरखपुर शहर को छोड़ दें तो शेष 8 सीटों पर विधायकों के लिए चिंताजनक स्थिति है। विधानसभा चुनाव 2022 में जितने वोटों के मार्जिन से उन्होंने चुनाव जीता था, उससे कई गुना अधिक वोट SIR में कट गए हैं। चिल्लूपार में तो जीत के मार्जिन से चार गुना अधिक वोट कटे हैं। SIR की अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि जिले की मतदाता सूची से लगभग 6 लाख 45 हजार से अधिक वोट हट गए हैं। विधानसभा क्षेत्रवार देखें तो दक्षिणांचल की सीट चिल्लूपार में सबसे अधिक वोट कटे हैं। यह सूची सामने आने के बाद सभी राजनीतिक दल यह पता लगाने में जुट गए हैं कि कटे हुए वोट किसके समर्थकों के हैं। सबसे ज्यादा चिंता विधायकों की पार्टी यानी भाजपा में देखी जा रही है। क्या ये वोट पड़ते ही नहीं थे? हालांकि आंकड़ों को लेकर दूसरी राय भी सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि जिन मतदाताओं के नाम कटे हैं, उनमें बड़ी संख्या ऐसे लोगों की हो सकती है जो मतदान करने आते ही नहीं थे। इसलिए सीधे तौर पर इसे चुनावी असर से जोड़ना जल्दबाजी हो सकती है। कई सीटों पर पहले भी कम वोटिंग कैंपियरगंज में जितने वोट कटे हैं, उससे दोगुने मतदाता पिछले चुनाव में वोट देने नहीं पहुंचे थे। पिपराइच में भी कटे मतों की तुलना में करीब दोगुने लोगों ने मतदान नहीं किया था। गोरखपुर शहर में कटे वोट से तीन गुना ज्यादा मतदाता बूथ तक नहीं पहुंचे थे। इसी तरह गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा, खजनी, चौरी-चौरा, बांसगांव और चिल्लूपार में भी कटे मतों से दोगुने से ज्यादा लोगों ने पिछली बार मतदान नहीं किया था। अब जानिए विशेषज्ञों की राय राजनीतिक विश्लेषक और वरिष्ठ पत्रकार कुमार हर्ष का कहना है कि कटे वोटों को समझने के लिए मतदान प्रतिशत देखना जरूरी है। अगर किसी क्षेत्र में 70 फीसदी या उससे ज्यादा मतदान हुआ हो और उसके बाद भी जीत के अंतर से ज्यादा वोट कटें, तब असर की संभावना मानी जा सकती है। लेकिन जहां मतदान प्रतिशत कम रहा हो, वहां इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता। उनके मुताबिक ऐसे मतदाता अक्सर वोट देने नहीं आते, इसलिए उनके नाम हटने से चुनावी नतीजों पर बहुत बड़ा फर्क जरूरी नहीं पड़ता। अब जानिए किस विधानसभा में क्या है स्थिति? कैंपियरगंज विजेता (फतेहबहादुर सिंह, भाजपा) - 122032 उपविजेता (काजल निषाद, सपा) - 79376 मार्जिन - 42656 कटे वोट - 68242 2022 में मतदान प्रतिशत : 58.52 पिपराइच विजेता (महेंद्रपाल सिंह, भाजपा) - 141780 उपविजेता (अमरेंद्र निषाद, सपा) - 76423 मार्जिन - 65357 कटे वोट - 62175 मतदान प्रतिशत : 63.61 गोरखपुर शहर विजेता (योगी आदित्यनाथ, भाजपा) - 165499 उपविजेता ( सुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला, सपा) - 62109 मार्जिन - 103390 कटे वोट - 62152 मतदान प्रतिशत : 53.85 गोरखपुर ग्रामीण विजेता (बिपिन सिंह, भाजपा) - 126376 उपविजेता (विजय बहादुर यादव, सपा) - 102306 मार्जिन - 24070 कटे वोट - 70763 मतदान प्रतिशत : 60.86 सहजनवा विजेता (प्रदीप शुक्ला,भाजपा) - 105981 उपविजेता (यशपाल सिंह रावत, सपा) - 62575 मार्जिन - 43406 कटे वोट - 61130 मतदान प्रतिशत : 59.13 खजनी विजेता (श्रीराम चौहान, भाजपा) - 90210 उपविजेता (रूपावती बेलदार,सपा) - 53109 मार्जिन - 37101 कटे वोट - 83014 मतदान प्रतिशत : 52.34 चौरी चौरा विजेता (सरवन कुमार निषाद,भाजपा) - 91958 उपविजेता (बृजेश चंद्र लाल, सपा) - 50831 मार्जिन - 41127 कटे वोट - 67355 मतदान प्रतिशत : 58.15 बांसगांव विजेता (डा. विमलेश पासवान,भाजपा) - 87224 उपविजेता (डा. संजय कुमार, सपा) - 54915 मार्जिन - 32309 कटे वोट - 83062 मतदान प्रतिशत : 49.53 चिल्लूपार विजेता (राजेश त्रिपाठी,भाजपा) - 96777 उपविजेता (विनय शंकर तिवारी, सपा) - 75132 मार्जिन - 21645 कटे वोट - 87732 मतदान प्रतिशत : 53.13
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना HSRP वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं बनेगा:जौनपुर में 15 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, केंद्र संचालकों और वाहन मालिकों को निर्देश
    Next Article
    पीलीभीत में सड़क हादसे में युवक की मौत:बहन की शादी का कार्ड देने जा रहा था, मां-भाई गंभीर रूप से घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment