Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर-लखनऊ के बीच चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें:NEET अभ्यर्थियों को राहत, 200 बसें भी रहेंगी तैयार

    8 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में NEET परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे और परिवहन निगम ने खास तैयारी की है। 21 जून को गोरखपुर और लखनऊ के बीच दो जोड़ी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज की ओर से 200 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार परीक्षा स्पेशल ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 कोच लगाए जाएंगे। सभी कोच अनारक्षित होंगे, जिससे परीक्षार्थी आसानी से सफर कर सकेंगे। ये ट्रेनें खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी सहित सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए चलेंगी। सुबह-शाम मिलेगी गोरखपुर से लखनऊ की सुविधा गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए 05007 अनारक्षित परीक्षा स्पेशल सुबह 4:05 बजे रवाना होगी, जो सुबह 10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहीं 05035 परीक्षा स्पेशल शाम 7:15 बजे गोरखपुर से चलेगी और देर रात 1:10 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। लखनऊ से गोरखपुर लौटने वाले परीक्षार्थियों के लिए भी दो स्पेशल ट्रेनें रहेंगी। 05036 लखनऊ-गोरखपुर परीक्षा स्पेशल सुबह 4:40 बजे रवाना होकर 10:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके अलावा 05008 ट्रेन शाम 7:15 बजे लखनऊ से चलेगी। चार ट्रेनें रहेंगी निरस्त पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि परिचालन कारणों से 21 और 22 जून को कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इनमें गोरखपुर-लखनऊ रूट की 05005, 05006, 05031 और 05032 ट्रेनें शामिल हैं। बस किराये में मिलेगी 50% छूट परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह के मुताबिक NEET परीक्षार्थियों के लिए 200 अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी। रोडवेज के साथ सिटी इलेक्ट्रिक बसों में भी अभ्यर्थियों को किराये में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके लिए छात्रों को यात्रा के दौरान अपना प्रवेश पत्र दिखाना होगा। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को सेंटर तक पहुंचने और वापस आने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में दो कातिलों को फांसी की सजा:शराब पिलाकर गला दबाया, फिर पहचान मिटाने के लिए जलाई थी लाश
    Next Article
    शेफाली सिंह ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में प्रदेश में टॉप:अमेठी की छात्रा ने ग्रुप-C में पहला स्थान हासिल कर नाम रोशन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment