Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर क्लब संचालक के बेटे ने मुंह में गोली मारी:फॉर्च्यूनर से फार्महाउस पहुंचा, कॉल की, फिर पिस्टल से सुसाइड किया

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में करोड़पति कारोबारी और हाईप्रोफाइल गोरखपुर क्लब के संचालक अतुल श्रीवास्तव के बेटे अम्बरीश श्रीवास्तव (40) ने सुसाइड कर लिया। अम्बरीश ने शुक्रवार को लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मुंह में गोली मार ली। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह 10 बजे अम्बरीश अपनी फार्च्यूनर से अकेले फार्महाउस पहुंचे। वहां मोबाइल पर किसी से बात करते हुए ऊपरी मंजिल पर गए। करीब 10.15 बजे उन्होंने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर फार्महाउस के कर्मचारी भागकर पहुंचे। वहां उनका खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। अम्बरीश के पिता अतुल श्रीवास्तव शहर के बड़े कारोबारी हैं। उनका 'एके' के नाम से टेंट हाउस का कारोबार है। अम्बरीश खुद हाल ही में श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के महामंत्री चुने गए थे। अब सिलिसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- अम्बरीश का घर सिविल लाइंस की पार्क रोड पर है। घर से 10km दूर कुसमी में तीन मंजिला फार्महाउस है। जिसके थर्ड फ्लोर पर गोदाम है। अम्बरीश के पिता अतुल श्रीवास्तव श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। छोटा भाई रानू श्रीवास्तव बिजनेस करता है। अम्बरीश ने 2012 में दीपाली श्रीवास्ताव से शादी की। दोनों के दो बच्चे हैं- एक 10 साल और दूसरा 8 साल का लड़का। अम्बरीश एके टेंट हाउस नाम की कंपनी चलाते थे। साथ ही ठेकेदारी भी करते थे। दिग्गज नेताओं और VVIP लोगों के कार्यक्रम में इनके टेंट हाउस का ही शामियाना लगता है। अम्बरीश शुक्रवार सुबह अपने घर से फार्च्यूनर कार से कुसमी स्थिति फार्महाउस रवाना हुए। वहां पहुंचकर किसी को फोन किया। बात करते-करते तीसरी मंजिल पर बने गोदाम में चले गए। वहां अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। वहां काम करने वाले लोगों को पुलिस को सूचना दी। शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे सीएम योगी अम्बरीश श्रीवास्तव हाल ही में श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के महामंत्री चुने गए थे। नव निर्वाचित मंत्री और कार्यकारिणी सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम योगी भी पहुंचे थे। खबर लगातार अपडेट की जा रही है… -------------------- भास्कर सर्वे… यूपी- 403 में से 256 सीटों पर भाजपा पहली पसंद:सपा को 135 सीटें; NDA के सहयोगी दलों को सबसे ज्यादा नुकसान यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप के सबसे बड़े सर्वे में फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। यूपी की 403 सीटों में 256 पर भाजपा पहली पसंद बनी। 135 सीटों पर सपा मजबूत दिख रही है। सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा की सहयोगी पार्टियों को होता दिख रहा है। ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा अपनी सभी 6 सीटों पर पिछड़ती दिख रही है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारी, 4 की मौत:मुरादाबाद में हादसा, संभल से भात न्योतने आया था परिवार; 13 लोग घायल
    Next Article
    उन्नाव में कृषि विभाग की छापेमारी:3 दुकानों के लाइसेंस निलंबित, 4 को नोटिस जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment