Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के धर्मशाला में चला नगर निगम का बुल्डोजर:वसूले गए कुल 58,400 रुपए, ETF ने जब्त किया सामान

    7 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में शहर को जाम से राहत दिलाने और सड़कों को व्यवस्थित करने के लिए नगर निगम ने सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इस दौरान धर्मशाला ओवरब्रिज से लेकर पैडलेगंज और आजाद चौक तक कई जगहों पर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। अभियान की शुरुआत पैडलेगंज से हुई, जहां से नगर निगम की टीम आगे बढ़ते हुए रुस्तमपुर ढाला और फिर आजाद चौक तक पहुंची। रास्ते में सड़क की पटरियों पर रखी गई गुमटियां, ठेले और दुकानों का सामान हटवाया गया। कई जगहों पर दुकानदारों ने सड़क तक अपना सामान फैला रखा था, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए इन्हें हटाया। धर्मशाला ओवरब्रिज के नीचे विशेष अभियान चलाया गया इसके बाद धर्मशाला ओवरब्रिज के नीचे विशेष अभियान चलाया गया। यहां लंबे समय से अवैध तरीके से दुकानें लगाई जा रही थीं, जिससे रास्ता संकरा हो गया था और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। नगर निगम की टीम ने इन दुकानों को हटाकर रास्ता खाली कराया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम ने कुल 58,400 रुपए का जुर्माना भी वसूला और बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया। जब्त किए गए सामान को नगर निगम के डिपो में जमा कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि कई बार चेतावनी देने के बावजूद लोग सड़क पर अतिक्रमण कर रहे थे, इसलिए सख्ती करनी पड़ी। नगर निगम के राजस्व अधिकारी बीएन उपाध्याय ने बताया कि यह अभियान नगर आयुक्त के निर्देश पर चलाया गया है और आगे भी शहर के अन्य इलाकों में जारी रहेगा। उन्होंने साफ कहा कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित लोगों पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही जुर्माने की राशि भी बढ़ाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृषि विश्वविद्यालय अंजीर की खेती के लिए मॉडल विकसित करेगा:किसानों की आय बढ़ेगी, प्रशिक्षण के लिए अंजीर प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया जाएगा
    Next Article
    गोंडा में निर्वाचन कार्यों में लापरवाही, दो सफाईकर्मी निलंबित:ईवीएम-वीवीपैट की अनुपयोगी बैटरियों के रखरखाव की थी जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment