Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के बालाजी मंदिर पर दिनभर गूंजे जयकारे:हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ भव्य आयोजन, सुंदरकांड- विशाल भंडारे में सैकड़ों लोग हुए शामिल

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। सुबह से शुरू हुए सुंदरकांड पाठ में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालु पूरे मनोयोग से पूजा-अर्चना में जुटे रहे और हनुमान जी से सुख-समृद्धि की कामना की। भंडारे में दिनभर लगा रहा तांता कार्यक्रम के बाद देर शाम आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। देर शाम तक प्रसाद वितरण चलता रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में व्यवस्था बनाए रखने के लिए समिति के सदस्य लगातार सक्रिय रहे। इस महा आयोजन को सफल बनाने में बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के सभी सदस्यों के साथ-साथ तारामंडल क्षेत्र के लोगों का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाया। समिति ने सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया। पिछले आयोजनों से अधिक भव्य रहा कार्यक्रम आयोजकों के अनुसार इस बार का हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम अब तक के सभी आयोजनों से अधिक भव्य और सफल रहा। श्रद्धालुओं की संख्या भी पहले के मुकाबले काफी अधिक रही। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों और श्रद्धालुओं ने कामना की कि बालाजी महाराज की कृपा सभी पर बनी रहे और ऐसे आयोजन आगे भी इसी तरह होते रहें। जय बालाजी सरकार के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिवहन मंत्री ने सुरेश खन्ना को राम बताया:बोले- हम उनके हनुमान, हनुमान जयंती पर साध्वी निरंजन ज्योति भी शामिल हुईं
    Next Article
    मथुरा में पाइप फैक्ट्री में लगी आग:3 घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका आग पर काबू, पुलिस और दमकल की टीम कर रही प्रयास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment