Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर जेल में बंदियों पर हमला करने वाला रावण:अब राम-राम कहता है, दादा-दादी समेत 3 को फावड़े से काट डाला था

    22 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर जेल में कभी हिंसक व्यवहार के चलते ''रावण'' के नाम से पहचाना जाने वाला रामदयाल मौर्य अब दूसरे बंदियों को अच्छा व्यवहार सीखा रहा है। दादा-दादी समेत तीन लोगों की फावड़े से हत्या करने के बाद जेल पहुंचे रामदयाल की जिंदगी में 21 माह के उपचार और लगातार काउंसलिंग से बड़ा बदलाव आया है। जो रामदयाल कभी दूसरे बंदियों को रावण बोलकर हमला करता था, अब जेल में ग्रुप की जिम्मेदारी संभाल रहा है। वह बंदियों को अनुशासन में रहने और एक-दूसरे के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रेरित करता है। खुद भी दिन भर रामायाण पढ़ता है और राम-राम बोलता है। उसकी मानसिक स्थिति को समझने के बजाय परिजन बाहर झाड़फूंक कराते रहे थे। जिसका परिणाम तीन हत्या थी। हत्या से नाराज मां-बाप रामदयाल के जेल जाने के बाद भी 21 माह में उससे मिलने नहीं आए। साल 2025 में झंगहा में हुई थी 3 हत्याएं झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा स्थित कोईरान टोला में 28 फरवरी 2025 को रामदयाल ने अपने दादा कुबेर मौर्य (72), दादा के भाई साधु मौर्य (75) और दादी द्रौपदी देवी (70) की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक, घर में बंधे भैंस के पड़वे को वह फावड़े से मार रहा था। विरोध करने पर उसने तीनों की हत्या कर दी। पूछताछ में उसने रावण वध में बाधक बनने वालों का अंत करने की बात कही थी। गिरफ्तारी के बाद जेल में भी उसने कुछ बंदियों पर हमला कर दिया। उसके असामान्य और हिंसक व्यवहार के कारण बंदियों ने उसे ''रावण'' नाम दे दिया था। जेल में इलाज मिला, बदला व्यवहार जेल पहुंचने के बाद रामदयाल की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसका उपचार शुरू कराया गया। चिकित्सकीय देखरेख के साथ लगातार काउंसलिंग की गई। करीब 21 माह के प्रयासों के बाद उसके व्यवहार में उल्लेखनीय सुधार आया। अब वह दूसरे बंदियों के साथ सामान्य तरीके से रहता है। जेल प्रशासन ने उसे लंबरदार की जिम्मेदारी सौंपी है। उसकी भूमिका अब दूसरे बंदियों को अनुशासन में रखना और बेहतर व्यवहार के लिए प्रेरित करना भी है। जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया बंदियों की मानसिक स्थिति और व्यवहार को ध्यान में रखते हुए उनके उपचार, निगरानी और काउंसलिंग पर विशेष ध्यान दिया जाता है। नियमित देखरेख और सकारात्मक गतिविधियों से उनके व्यवहार में सुधार लाने का प्रयास किया जाता है। आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… यूपी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर सियासत तेज है। दैनिक भास्कर विधायकों के कामकाज पर सर्वे कर रहा है। 30 सेकेंड में 3 सवालों के जवाब देकर अपनी राय दें। आपकी पहचान गोपनीय रहेगी। यहां क्लिक कर फॉर्म भरें
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजभर बोले- अखिलेश घर-पार्टी दोनों पर ध्यान दें:शिवपाल चाचा ने डीलिंग शुरू कर दी, समझ चुके हैं बच्चा राजनीति के लायक नहीं
    Next Article
    काशी में आज गणेश आचार्य करेंगे शिव थीम सॉन्ग लॉन्च:नमो घाट पर जुटेंगे फैंस, 11 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म 'गणेश द स्टारडस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment