Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गौरीफंटा चेकपोस्ट पर हुई भारत-नेपाल कोऑर्डिनेशन मीटिंग:सीमा सुरक्षा, अपराध रोकथाम और आपसी सहयोग पर हुई चर्चा

    5 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी पलिया में 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने शनिवार को गौरीफंटा चेकपोस्ट पर भारत-नेपाल समन्वय बैठक का आयोजन किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमा क्षेत्र में आपसी समन्वय को मजबूत करना, सीमा सुरक्षा से संबंधित विषयों पर चर्चा करना और दोनों देशों की प्रशासनिक व सुरक्षा एजेंसियों के बीच सहयोग बढ़ाना था। नेपाल की ओर से बैठक में आईजी एएफपी नेपाल राजू अरियल, डीआईजी अतरिया दिग्विजय सुगवेदी, कमांडेंट (एसएसपी) बदिमालिका प्रशिक्षण स्कूल बन्देडा सूर्या सेन ओली, एसपी 34वीं वाहिनी एपीएफ खुम बहादुर केसी, एसपी 35वीं वाहिनी एपीएफ प्रेम प्रकाश सिंह सिग्देल, डीएसपी 34वीं वाहिनी एपीएफ मोहन जंग कार्की और सीडीओ कंचनपुर मदन कोईराला उपस्थित रहे। भारत का प्रतिनिधित्व 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पलिया के कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी, सहायक कमांडेंट एवं समवाय प्रभारी गौरीफंटा रवि कुमार सामोता और सहायक कमांडेंट विवेक कुमार ने किया। बैठक में नेपाल में हाल ही में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए चुनावों और पूर्ण बहुमत की सरकार के गठन पर संतोष व्यक्त किया गया। दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में आपसी समन्वय और सहयोग को और अधिक मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर क्षतिग्रस्त या विलुप्त हो चुके सीमा स्तंभों के पुनर्निर्माण, सीमा पार अपराधों, तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त, सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान को प्रभावी बनाने, सीमा पर अतिक्रमण की समस्या और उसके समाधान सहित सीमा प्रबंधन से जुड़े अन्य पारस्परिक हितों के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। दोनों देशों के अधिकारियों ने नियमित समन्वय बैठकों और संयुक्त कार्यवाहियों के माध्यम से भारत-नेपाल सीमा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और अपराधमुक्त बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का निर्णय लिया। यह बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मलिहाबाद से जय देवी या पूर्व मंत्री कौशल किशोर:सपा से सीएल वर्मा, सोनू कनौजिया या राज बाला पहली पसंद; कांग्रेस से इंदल रावत की चर्चा?
    Next Article
    कौशांबी में स्कूल चलो अभियान की शुरूआत:बच्चों को स्कूल भेजने की अपील, BSA ने बताया विकास की आधारशिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment