Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में टेम्प्रेचर 33°C:12 किलोमीटर की स्पीड से हवा चल रही, बारिश के आसार

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में बुधवार आधी रात तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। पिछले कई दिनों से लगातार बदल रहे मौसम के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार सुबह से शहर में बादल छाए रहे और मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। दिनभर कभी बादल तो कभी हल्की धूप देखने को मिल सकती है। हवा की गति करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। एक दिन पहले भी हुई थी बारिश बुधवार रात पहले तेज आंधी चली, इसके बाद बारिश शुरू हो गई। लोनी क्षेत्र में ओले भी गिरे। इस दौरान 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। सुबह से मौसम में नमी बनी हुई है और आसमान में बादल छाए हैं। लगातार बदल रहा मौसम गाजियाबाद में पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। 30 अप्रैल को दोपहर से रात तक तेज आंधी और बारिश हुई थी, जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद 3 मई को हल्की फुहार पड़ीं। 4 मई की सुबह करीब 4 बजे आंधी और बारिश हुई, जबकि देर रात फिर हल्की बारिश दर्ज की गई। 5 मई की रात दोबारा आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे और 6 मई की रात भी बारिश हुई। लगातार बदलते मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शराब के ब्रांड को 'संगम' नाम देने पर विवाद:पंडित सुशील पाठक, बोले- सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश, साधु-संत करेंगे आंदोलन
    Next Article
    बदायूं में बारिश से गर्मी से राहत:फसलों को मिला फायदा, तापमान में गिरावट दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment