Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में स्कूटी चोरी की CCTV:SHO और चौकी इंचार्ज ने कहा FIR लिखवाई तो कोर्ट के चक्कर ही काटते रहना

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में एक चोर ने स्कूटी ही चोरी कर ली। जहां पीड़ित ने सिहानीगेट SHO कुलदीप दीक्षित और चौकी इंचार्ज राजीव कुमार से मिला। पीड़ित का केस दर्ज नहीं किया। यहां तक कहा गया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराओगे तो कोर्ट के चक्कर ही काटते रहेगो। चोर पकड़ा जाएगा तो स्कूटी मिल जाएगी। पूरे मामले में पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने एसीपी नंदग्राम को जांच के निर्देश दिए हैं। पीड़ित काट रहा चक्कर गुलमोहर एंक्लेव निवासी प्रतीक ढींगरा ने बताया कि मेरी स्कूटी UP-14-BD-0518 फ्लैट के M/1 टावर के नीचे स्थित पार्किंग से 2 मई को शाम को चोरी हो गई। घटना CCTV कैमरों में कैद है, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति गेट से स्कूटी ले जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पीड़ित का कहना है कि मैंने पुलिस चौकी और थाने में शिकायत दी, लेकिन पुलिस लगातार चक्कर कटवा रही है। न तो शिकायत की रिसीविंग दी जा रही है और न ही FIR दर्ज की जा रही। पीड़ित ने बताया कि पुलिसकर्मी उल्टा पीड़ित को धमका रहे हैं। जहां थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देने पर रिसीविंग देने से मना कर दिया गया और प्रार्थना पत्र अपने पास रख लिया गया। साथ ही कथित तौर पर कहा गया, सोसायटी की RWA को मेंटेनेंस के पैसे किस बात के देते हो, पैसे देना बंद करो। सोसाइटी की सिक्योरिटी क्या कर रही है। पीड़ित ने कहा एसीपी ने कॉल नहीं उठाई पीड़ित ने बताया कि चौकी इंचार्ज नासिरपुर राजीव कुमार द्वारा भी यह कहा गया कि कि यदि मुकदमा लिखवाओगे तो तुम्हें कोर्ट में चक्कर लगाने पड़ेंगे। एसएचओ ने भी सुनवाई नहीं की। पीड़ित ने एसीपी नंदग्राम को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर कार्यालय के PRO को सूचना दी। अब पीड़ित ने उच्च अधिकारियों को व्हाट्सएप और मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से शिकायत भेजकर जल्द मुकदमा दर्ज कराने और स्कूटी बरामद कराने की मांग की है। सोसायटी में रहने वाले समाजसेवी गौरव बंसल ने बताया कि हमनें चोरी की फुटेज सोसायटी के गेट से निकलवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। सोसायटी में पहले भी चोरी हो चुकी है। उनका भी खुलासा नहीं हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में बारिश से पारा 3 डिग्री गिरा:प्रशासन ने नाव संचालन बंद कराया, वैज्ञानिक बोले-पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले 3 दिन तक रहेगा
    Next Article
    गुजरात स्थापना दिवस पर गरबा-डांडिया का आयोजन:वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में महिलाओं ने की शानदार प्रस्तुति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment