Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में मामा ने भांजी की हत्या की:खिलाने के बहाने ले गया, गला घोंटकर मार डाला; कार के नीचे फेंका शव

    7 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद में शनिवार रात मामा ने अपनी भांजी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी मामा बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर ले गया था। वहां उसने बच्ची का गला दबाकर मार डाला। इसके बाद शव को शालीमार गार्डन इलाके में एक कार के नीचे फेंक दिया। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि बीकानेर 80 फुटा रोड पर एक बच्ची का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। शव की पहचान रहनुमा (4) पुत्री रशीद के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची के गले पर निशान मिले हैं। घटना टीला मोड़ थाना क्षेत्र की है। विस्तार से पढ़िए पूरी मामला… 500 मीटर दूर शव को फेंका रशीद अपने परिवार के साथ शमशाद गार्डन पसौंडा में रहते हैं। यहां से करीब 200 मीटर की दूरी पर उसका साला जमील उर्फ छोटू भी रहता है। दोनों परिवारों के बीच अक्सर आना-जाना लगा रहता था। शनिवार शाम जमील अपनी बहन के घर पहुंचा और भांजी को खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी जमील शव को करीब 500 मीटर दूर बीकानेर 80 फुटा रोड पर ले गया और एक कार के नीचे फेंककर फरार हो गया। उधर, देर रात तक बच्ची के घर न लौटने पर परिजन जमील के घर पहुंचे, लेकिन वह गायब मिला। इसके बाद परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की, मगर कोई सुराग नहीं लगा। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी थी, तभी रशीद ने अपनी बच्ची के रूप में उसकी पहचान की। आरोपी को पकड़ने के लिए 3 टीमें गठित इस मामले में बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी जमील उर्फ छोटू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगा दी हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। हत्या के कारणों की जांच जारी शालीमार गार्डन ACP अतुल कुमार सिंह ने बताया- बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारण स्पष्ट होंगे। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बच्ची के साथ किसी तरह की गलत हरकत की कोशिश तो नहीं की गई। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- 'बेटी को कभी डॉक्टर के पास ले जाते नहीं देखा':मेरठ में पड़ोसियों ने बताया- बेटी की लाश के साथ रहने वाले का सच मेरठ में पिता 4 महीने तक बेटी की लाश के साथ घर में रहा। बदबू न आए, इसलिए परफ्यूम छिड़ककर रखता। आखिर में बेटी प्रियंका का सड़ा-गला कंकाल मिला। पड़ोसियों और रिश्तेदारों को शक है कि प्रियंका का पिता उदयभानु उसके इलाज के लिए बाबाओं के चक्कर लगाता था। दैनिक भास्कर टीम तेली मोहल्ले के उस घर में पहुंची और पूरी घटना को समझने का प्रयास किया। पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांके बिहारी क्लब, जिसके 13 श्रद्धालुओं की मौत हुई:दोस्त कीर्तन करते, फिर यात्रियों को वृंदावन ले जाने लगे; एक श्रद्धालु से साढ़े 4 हजार लिए
    Next Article
    कन्नौज में तेज रफ्तार ट्रक दुकानों में घुसकर पलटा:2 की मौत, दो गंभीर घायल, कई लोगों के दबे होने की आशंका; राहत-बचाव कार्य जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment