Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में खीरा मांगने पर चचेरे भाई की हत्या:चाकू से हमला कर जान ले ली, बोला- पहले के रुपए दो तब खीरा मिलेगा

    3 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद के मसूरी में सोमवार को आरिफ ने अपने चचेरे भाई गुलफाम (35) की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि शराब के नशे में आरोपी ने चाकू मार दिया। चाकू के हमले से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गुलफाम सब्जी बेचने का काम करता था। सोमवार शाम को जब वह सब्जी बेच रहा था, तब मैंने उससे खाने के लिए खीरा मांगा। उसके बाद उसने खीरा देने से मना कर दिया। कहा- पहले ही 500 रुपए उधार के नहीं दिए। शराब के नशे में मैंने वहीं से चाकू उठाया और वार कर दिए। इसके बाद वह खून से लथपथ होकर वह गिरा पड़ा। उसे इलाज के अस्पताल ले जाया गया, जहां गुलफाम की मौत हो गई। मेरठ का रहने वाला था गुलफाम गुलफाम पुत्र एहसान मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर का रहने वाला था। सब्जी बेचता था। उसका अपने चचेरे भाई आरिफ पुत्र अनवर से सोमवार शाम को विवाद हुआ। आरिफ और गुलफाम चचेरे भाई के साथ रिश्ते में एक दूसरे के साढ़ू भी लगते थे। दोनों की पत्नी आपस में बहन हैं। गुलफाम सब्जी बेचता था। आरिफ ने पुलिस को पूछने पर बताया कि मैं टंकी के पास कस्बा शाहजहांपुर थाना किठौर, मेरठ का का रहने वाला हूं, पिछले करीब 10 साल से इरफान के मकान स्टेशन रोड कस्बा मसूरी जिला गाजियाबाद में अपने परिवार के साथ रह रहा हूं। मेरे 4 बच्चे हैं, इस समय मैं एसएस फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता हूं। मेरा साढृ गुलफाम जो मेरे सगे चाचा का बेटा था वह भी मसूरी में ही किराए पर रह रहा था। हम दोनों को शराब व खाने पीने का शौक है। 27 अप्रैल को गुलफाम भूडगढी की तरफ बम्बे के पास सब्जी बेच रहा था। मैं भी उधर SS फैक्ट्री की तरफ गया था तो मैं अपने गुलफाम से खाने के लिये खीरा मांगने लगा तो गुलफाम ने गुस्से में मुझसे कहा कि पहले 500 रुपये उधार वाले दे तब खीरा दूंगा। शराब के नशे में चाकू से वार किया हत्या करने वाले आरिफ ने कहा कि मेरे बार बार खीरा मांगने पर वह मुझे बिना पैसे के खीरा नही दे रहा था। इस पर मुझे गुस्सा आ गया था और मैंने आवेश में आकर चाकू से गुलफाम पर वार कर दिये जिससे वह गम्भीर रूप से घायल होकर वही रास्ते पर गिर पर पड़ा। इसके बाद मैं भाग गया। जहां बाद में पता चला कि गुलफाम की मौत हो गई। एसएचओ मसूरी अजय चौधरी ने बताया कि आरिफ को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साहिबाबाद सीट पर भाजपा से पहली पसंद सुनील कुमार शर्मा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार अमरपाल शर्मा, बसपा से अजीतपाल
    Next Article
    गोरखपुर में एक महीने में 3 घरों में की चोरी:पुलिस ने 2 चोरों को गिरफ्तार किया, बंद मकानों को बनाते थे निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment