Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में 43 डिग्री तापमान, लू चलने से सन्नाटा:24 घंटे बाद फिर मौसम बदलने का अनुमान, गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में भीषण गर्मी पड़ रही है। आज दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले सुबह न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में भीषण गर्मी में यह हाल रहा कि सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। आज हवा की गति 7 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से है। मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रैल से गाजियाबाद और आसपास के जिलों में फिर मौसम बदलने का अनुमान है। जहां तापमान में कमी आएगी और बादल छाए रहेंगे। दिन निकलते ही भीषण गर्मी अप्रैल माह का लास्ट वीक चल रहा है। सुबह से ही लगातार लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय दिन का अधिकतम तापमान दर्ज किया जा रहा है। जबकि सुबह सुबह 5 बजे न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया जा रहा है। दोपहर के समय हीटवेव चल रही है। लू के प्रकोप से बचने के लिए क्या करें ADM सौरभ भट्ट ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 5 दिनों तक प्रदेश में उष्ण लहर, लू चलने की सम्भावना है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से उपर जाने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जिले में 44.48 डिग्री सेल्सियस तापमान होने पर हीटवेव घोषित किया गया है। ऐसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार लू होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। साथ ही आम जनमानस को यह भी बताया जाना आवश्यक है कि उच्च आद्रता तथा वायुमण्डलीय परिस्थितियों के कारण उच्च तापमान लोगों को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करता है। शरीर में हो जाती है पानी की कमी जिसके कारण शरीर में पानी की कमी (डिहाईड्रेशन) एवं ऐठन की शिकायत आती है, और कभी-कभी इसके कारण लोगों की मौत भी हो जाती है। शहरी क्षेत्रों में तापमान उच्चतम हो जाने से अर्बन हीट आइलैंड की स्थिति बन जाती है। हिटवेव (लू) से वृद्ध, बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बीमार, मजदूर, दुर्बल, एवं निराश्रित लोग अधिक प्रभावित होते हैं। ऐसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वैभव पाण्डये जिला आपदा विशेषज्ञ जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, गाजियाबाद द्वारा हीटवेव से बचाव के लिए निम्नलिखित एडवाइजरी जारी की जाती है। हीट वेव से बचाव के लिए यह सावधानी बरतें
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाय को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा और आजीवन जेल की मांग:बरेली में हिंदू संगठनों का बड़ा प्रदर्शन, कसाईखाने बंद करने और गो-तस्करी पर संपत्ति कुर्की की चेतावनी
    Next Article
    नाराज पार्षद ने जल-निगम के जेई को धूप में बैठाया:गंदे पानी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज थी पार्षद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment