Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में 16वीं मंजिल से कूदकर युवती ने किया सुसाइड:अर्धनग्न में लगाई छलांग, परिजन बोले- किसी ने धक्का दिया

    4 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में एक लड़की ने 16वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे वह जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी पहुंची। इसके बाद वह लिफ्ट से 16वीं मंजिल पर गई। करीब 10 मिनट बाद युवती ने अर्धनग्न अवस्था में ही छलांग लगा दी। जैसे ही युवती नीचे गिरी, सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। युवती के पिता इसी सोसाइटी में कपड़े प्रेस करते हैं, इसलिए वह यहां आती-जाती रहती थी। परिजनों का आरोप है कि किसी ने उसे 16वीं मंजिल से धक्का दिया, जिससे उसकी गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। घटना इंद्रापुरम थाना क्षेत्र की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… यूपी पुलिस की तैयारी करती थी लड़की का नाम संध्या (18) है। वह हरदोई निवासी सुखदेव कनोजिया की बेटी थी। सुखदेव कनोजिया पिछले 30 साल से अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के कनावनी गांव में रह रहे हैं। वह जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी में कपड़ों पर प्रेस का काम करते हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। संध्या यूपी पुलिस की तैयारी कर रही थी। वह रोज सुबह दौड़ने जाती थी। आज सुबह भी वह घर से दौड़ने के लिए निकली थी। इसके बाद वह सोसाइटी पहुंची और वहां से बिल्डिंग की 16वीं मंजिल से अर्धनग्न अवस्था में कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि उस समय उसके शरीर पर पूरे कपड़े नहीं थे। घटना से आक्रोशित परिजनों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाते हुए मामले की पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि, घटना के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पिता बोले- मेरी बेटी कूद नहीं सकती पिता सुखदेव कनोजिया ने कहा- मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मेरी बेटी ने आत्महत्या की है। इस पूरे मामले में मुझे साजिश की आशंका लग रही है। किसी ने उसे लिफ्ट से ऊपर बुलाया होगा, इसके बाद उसे जानबूझकर धक्का दिया गया होगा। मैं पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा- शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बेटी के पिता की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। ----------- ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… 'अखिलेश का ल्यारी राज चाहिए या धुरंधर सीएम?':लखनऊ में लगीं होर्डिंग्स पर लिखा; मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली के दंगे गिनाए लखनऊ में आज रात में सड़क किनारे होर्डिंग लगा दिए गए। इन पर पूछा गया है आपको क्या चाहिए... अखिलेश का ल्यारी राज या धुरंधर सीएम। इसमें एक तरफ पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तस्वीर काला चश्मा लगाए हुए लगाई गई है। दूसरी तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर कन्या पूजन करते हुए है। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की क्या है तैयारी? देखें आज सुबह
    Next Article
    विधायक का बेटा अधीक्षक की कुर्सी पर बैठा:रामपुर में सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचा; डॉक्टरों को हड़काया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment