Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुजरात में वकील के जूलुस से कोर्ट की कार्यवाही रुकी:जज ने बाहर आकर कहा- शोर ना करें; वकील ने कहा- आप जाकर अपनी कुर्सी संभालिए

    3 hours ago

    1

    0

    गुजरात में भावनगर जिला कोर्ट के बार एसोसिएशन चुनाव के बाद विजयी जुलूस निकाल रहे वकील और डिस्ट्रिक्ट जज के बीच तीखी बहस हो गई। वकील ने जज से यहां तक कह दिया कि आप कौन हैं? क्या आप मुझे जानते हैं? आप जाकर अपनी कुर्सी संभालिए। इसी दौरान कुछ वकील जज को शांत कराकर कोर्ट रूम में ले गए। तीसरी बार चुनाव जीते थे वकील…पूरा मामले समझिए यह मामला बुधवार का है। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। दरअसल हुआ यह है कि स्थानीय वकील अनिरुद्धसिंह झाला लगातार तीसरी बार गुजरात बार एसोसिएशन के सदस्य रूप में चुने गए। कोर्ट परिसर में वे अपने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़े पर नाच रहे थे। तभी डिस्ट्रिक्ट जज एचएस मूलिया की अदालत में सुनवाई चल रही थी। शोर सुनकर वह कोर्ट की कार्यवाही छोड़कर बाहर आ गए। जज ने इस शोर पर आपत्ति जताई तो वकील उन पर भड़क उठे। वकील ने जज पर इस तरह टिप्पणी की वकील अनिरुद्ध सिंह झाला ने कहा- विजय जुलूस में माहौल इतना उमंग भरा था। इसीलिए उनसे ऊंची आवाज में बात हो गई होगी। इसके अलावा और कोई मामला नहीं था। दो फोटोज में देखिए विजयी जूलुस… वकील के खिलाफ कार्रवाई की मांग गुजरात न्यायिक सेवा संघ ने वकील अनिरुद्धसिंह झाला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हाईकोर्ट और गुजरात बार काउंसिल को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि भावनगर में गुजरात बार काउंसिल चुनाव में विजयी उम्मीदवार अधिवक्ता अनिरुद्धसिंह झाला की विजय यात्रा के दौरान डिस्ट्रिक्ट जज ने अदालत की कार्यवाही में बाधा डाली गई। इस दौरान अनिरुद्धसिंह झाला ने प्रधान जिला न्यायाधीश के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। गुजरात न्यायिक सेवा संघ ने मांग की है कि गुजरात उच्च न्यायालय अधिवक्ता अनिरुद्धसिंह झाला के खिलाफ अवमानना ​​की कार्यवाही करे और बार काउंसिल अनिरुद्धसिंह झाला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Assam Elections: चाय मजदूरों के वोट तय करेंगे हार-जीत, क्या Political Parties सुनेंगी इनकी मांग?
    Next Article
    SC बोला-आर्थिक बोझ का हवाला देकर मुआवजा नहीं छीन सकते:यह संवैधानिक अधिकार; जमीन अधिग्रहण मामले में नेशनल हाईवे अथॉरिटी की याचिका खारिज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment