Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुजरात की IPL के इस सीजन में पहली जीत:दिल्ली को एक रन से हराया; गिल-बटलर और सुंदर की फिफ्टी, राशिद को 3 विकेट

    2 days ago

    1

    0

    गुजरात टाइटंस ने IPL-19 में पहली जीत हासिल की है। टीम ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मैच में एक रन से हराया। दिल्ली को सीजन में पहली हार मिली है। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी।राशिद खान ने 3 विकेट झटके। केएल राहुल की फिफ्टी काम न आई दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने 92 रनों की पारी खेली। उन्होंने पाथुम निसांका के साथ 76 रन की ओपनिंग साझेदारी की। राहुल ने 17वें ओवर तक बल्लेबाजी की। उनके आउट होने के बाद दिल्ली को 18 बॉल पर 45 रन की जरूरत थी। आखिर में डेविड मिलर ने 20 बॉल पर 41 रन बनाए। लेकिन, वे दोनों टीम को जीत नहीं दिला सके। गुजरात से गिल, बटलर और सुंदर की फिफ्टी GT के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 45 बॉल पर 70, जोस बटलर ने 27 बॉल पर 52 और वॉशिंगटन सुंदर ने 32 बॉल पर 55 रन बनाए। दिल्ली से मुकेश कुमार ने दो विकेट झटके। लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया। मैच का स्कोरबोर्ड टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स गुजरात छठे नंबर पर आई, दिल्ली नंबर-4 पर इस जीत से गुजरात की टीम मौजूदा सीजन के पॉइंट्स टेबल के छठे स्थान पर है। वहीं, पहला मैच हारने वाली दिल्ली चौथे स्थान पर है। गुजरात के पास 2 और दिल्ली के पास 4 अंक हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन। इम्पैक्ट ऑप्शन: समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, नबी, नमीरा और नायर। गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट ऑप्शन: प्रसिद्ध कृष्णा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेसबॉल खिलाड़ी ने पियानो से ठीक की अंगूठे की चोट:डॉक्टरों ने कह दिया था कि इसके लिए कोई सर्जरी या मेडिकल विकल्प नहीं
    Next Article
    मैदान पर सिर्फ 16 खिलाड़ियों को एंट्री:IPL के नए नियम में बाउंड्री के बाहर मूवमेंट पर रोक, सिर्फ 5 एक्स्ट्रा प्लेयर्स ही रहेंगे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment