Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर सेतु हादसा के 39 घंटे बाद भी 2 लापता:गंगा से ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, लापता लोगों की तलाश जारी

    3 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर के वीर अब्दुल हमीद सेतु पर शुक्रवार शाम हुए हादसे के 39 घंटे बाद भी दो लोग लापता हैं। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर गंगा नदी में गिर गई थी, जिसे रविवार सुबह बरामद कर लिया गया है। गोताखोर और पुलिस की टीमें लापता लोगों की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। यह हादसा शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे हुआ था। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने बचाव अभियान शुरू किया। हालांकि, गंगा की तेज धारा और अधिक गहराई के कारण शुरुआती घंटों में सफलता नहीं मिल पाई। शुक्रवार रात 9 बजे क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को निकालने का अभियान शुरू किया गया, जो लगातार जारी रहा। रविवार सुबह 10:30 बजे तक, यानी हादसे के करीब 39 घंटे बाद, ट्रैक्टर-ट्रॉली को नदी से पूरी तरह बाहर निकाल लिया गया। घटनास्थल पर अभी भी पुलिस बल तैनात है, लेकिन लोगों की भीड़ के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में लड़की को किडनैप करने की कोशिश:ई-रिक्शा में बैठाकर गलत रास्ते पर ले गया, शोर मचाने पर लोगों ने पकड़कर पीटा
    Next Article
    झांसी में भाजपा महानगर की कार्यकारिणी घोषित:28 सदस्यीय टीम में 26 नए चेहरे, 15 स्वर्ण, 8 ओबीसी और 3 एससी ने पाई जगह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment