Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट:एसपी ने बैठक कर निष्पक्ष आयोजन के दिए निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में आगामी 25, 26 और 27 अप्रैल को होने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड सीधी भर्ती परीक्षा के सफल और निष्पक्ष आयोजन के लिए मंगलवार देर शाम एक समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने की। बैठक में परीक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को बताया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर भर्ती बोर्ड के मानकों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रत्येक केंद्र पर प्रभावी चेकिंग और फ्रिस्किंग व्यवस्था लागू करने के भी निर्देश दिए। इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि, केंद्र प्रभारी पुलिस, जनपदीय कंट्रोल रूम, सीसीटीवी प्रभारी, फ्रिस्किंग टीम और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने दावा किया है कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में ताजुश्शरिया के उर्स की तैयारियां अंतिम चरम में:24 और 25 अप्रैल को उमड़ेगा अकीदतमंदों का सैलाब, जामियातुर्रजा और दरगाह आला हजरत पर जुटेंगे दुनियाभर के मुरीद
    Next Article
    IPL में हैदराबाद ने 243 का टारगेट दिया:दिल्ली को 30 बॉल पर 88 रन की जरूरत, रिजवी-स्टब्स क्रीज पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment