Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर के कैप्टन प्रशांत चौरसिया साथी को बचाते हुए शहीद:देहरादून में दो दिन इलाज के बाद मौत, आज होगा अंतिम संस्कार

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी के गाजीपुर के रहने वाले 25 साल के कैप्टन प्रशांत चौरसिया की देहरादून में साथी को बचाने के दौरान जान चली गई। सूत्रों के मुताबिक, अभ्यास के समय एक जवान नदी के तेज बहाव में फंस गया था। यह देख कैप्टन नदी में कूद पड़े और साथी को बाहर निकाला, लेकिन खुद तेज बहाव में फंस गए और पत्थर से टकराकर घायल हो गए। साथी जवानों ने उन्हें बाहर निकालकर आर्मी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसा 20 मार्च को भैरव बटालियन के प्लाटून अभ्यास के दौरान हुआ था। दो दिन बाद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार देहरादून पहुंच गया है। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां सुमन देवी बेसुध हो गईं। सूत्रों के मुताबिक, आज कैप्टन प्रशांत चौरसिया का शव गाजीपुर लाया जा सकता है। देर शाम बलुआ घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कैप्टन जमानियां कस्बा बाजार के रहने वाले थे। उनकी बड़ी बहन सलोनी की शादी पिछले महीने ही हुई थी, जबकि छोटा भाई मयंक घर पर रहकर पढ़ाई करता है। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- चंदौली में ससुर बोले- SDM दामाद जन्मजात नपुंसक:झूठ बोलकर शादी की, एसडीएम बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा चंदौली में SDM दिव्या ओझा के पिता ने अपने SDM दामाद अनुपम मिश्रा पर नपुंसक होने का आरोप लगाया। कहा- झूठ बोलकर शादी की गई। वह जन्मजात नपुसंक है। बेटी जब इसपर सवाल उठाती तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे। दहेज में 20 करोड़ मांगने का भी आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता की डांट से आहत बेटे ने खाया जहर:मऊ जिला अस्पताल में इलाज जारी, काम न करने पर लगाई थी फटकार
    Next Article
    हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन ठप:हरदोई में शिक्षक-पर्यवेक्षक विवाद के बाद बहिष्कार, दबाव बनाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment