Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गेहूं कटाई रोकने पर विधायक पति और एसडीएम में झड़प:कायमगंज में सरकारी जमीन पर चली कंबाइन, पुलिस फोर्स बुलाई गई

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के कायमगंज में सरकारी जमीन पर बोई गई गेहूं की फसल की कटाई को लेकर सोमवार देर रात हंगामा हो गया। इस दौरान कायमगंज के एसडीएम अतुल कुमार सिंह और क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरभि के पति डॉ. अजीत गंगवार के बीच तीखी झड़प हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स और राजस्वकर्मी मौके पर बुलाए गए। यह घटना शमसाबाद क्षेत्र के नगला बसोला गांव की है। यहां करीब 100 बीघा सरकारी भूमि 'गंगा' के नाम दर्ज है। आरोप है कि ग्राम प्रधान के पति ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर इस भूमि पर अवैध रूप से गेहूं की बुवाई की थी। प्रशासन को शिकायत मिलने के बाद फसल की कटाई पर पहले ही रोक लगा दी गई थी और खड़ी फसल को कोटेदार के सुपुर्द किया गया था। प्रशासन की रोक के बावजूद, सोमवार देर रात विधायक डॉ. सुरभि के पति डॉ. अजीत गंगवार दो कंबाइन मशीनों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने फसल की कटाई शुरू करवा दी। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम अतुल कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कटाई रुकवाई। इसी दौरान विधायक पति और एसडीएम के बीच तीखी झड़प हुई। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी भी मौके पर मौजूद थे। एसडीएम अतुल सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में ही इस भूमि के पट्टे निरस्त किए जा चुके हैं। यह पूरी तरह सरकारी संपत्ति है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने पहले ही कटाई पर रोक लगा रखी थी, फिर भी नियम विरुद्ध कटाई का प्रयास किया गया। एसडीएम ने पुष्टि की कि मौके पर पुलिस तैनात है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह पहली बार नहीं है जब विधायक परिवार और प्रशासन के बीच इस तरह का विवाद सामने आया है। इससे पहले कंपिल क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर भी विवाद हो चुका है। उस मामले में एक ट्रैक्टर चालक ने विधायक पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शनिवार को समाधान दिवस के दौरान भी विधायक डॉ. सुरभि और एसडीएम के बीच नोंकझोंक हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम रंग हत्याकांड- 48 घंटे बाद भी मुख्य आरोपी फरार:परिजनों में आक्रोश, पुलिस ने 10 घंटे में गिरफ्तारी का दिया था आश्वासन; 5 हिरासत में
    Next Article
    NCERT पुस्तकें अनिवार्य, राज्य महिला आयोग सदस्य का निर्देश:निजी किताबों के प्रयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, विद्यालयों को चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment