Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गेहूं की फसल में लगी आग:6 बिस्सा गेहूं जलकर हुआ राख, किसानों को भारी नुकसान, राजस्व टीम आकलन में जुटी

    8 hours ago

    2

    0

    मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के टड़वा जरगर ग्राम सभा में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। इस घटना में किसान राजाराम चौहान की लगभग डेढ़ बीघा और सरवन कुमार की करीब 6 बिस्सा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान राजाराम चौहान ने बताया कि उनके खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के नंगे तार काफी समय से ढीले और जर्जर थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इन्हीं तारों में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी के कारण आग लगी। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और पूरी फसल नष्ट हो गई। सरवन कुमार ने भी इस घटना के लिए विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद जर्जर बिजली के तारों को ठीक नहीं कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक आग से फसल को काफी नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। खैराबाद क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य अमरनाथ चौहान भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। चौहान ने कहा कि वह जल्द ही मोहम्मदाबाद गोहना के उपजिलाधिकारी से मिलकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से जर्जर बिजली तारों को तत्काल बदलने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने प्रभावित किसानों को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भूटान इंटरनेशनल एजुकेशन फेयर में CSJMU की चमक:79 विश्वविद्यालयों के बीच भारतीय प्रतिनिधित्व, साझेदारी पर चर्चा
    Next Article
    ट्रक चालक को जबरन ले जाकर मारपीट का आरोप:इटावा में रुपए के विवाद में बढ़ा मामला, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment