Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:दुधारा पुलिस ने न्यायालय में पेश कर भेजा जेल

    2 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह पुलिस टीम के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सौरभ शर्मा पुत्र उमेश कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त सौरभ शर्मा पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने उसे 28 मार्च 2026 को सालेहपुर तिराहा से विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद, अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बर्खास्त शिक्षक मुकेश शर्मा के लिए 1 अप्रैल को धरना:कलेक्ट्रेट में न्याय और कार्रवाई की मांग, सर्व समाज का समर्थन
    Next Article
    गोंडा में पेट्रोल न देने पर सेल्समैनों को पीटा:3 नामजद समेत 7 पर केस; बोतल और बाइक में 100 रुपए का पेट्रोल मांगने पर विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment