Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैंगरेप पीड़ित फैशन डिजाइनर का मस्जिद में 40 मिनट हंगामा:रामपुर में पुलिस के सामने शीशे तोड़े, सामान जलाया, गेट पर ताला जड़ा

    14 hours ago

    2

    0

    रामपुर में गैंगरेप पीड़ित ने शनिवार को मस्जिद में घुसकर तोड़फोड़ की। खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले। आरोप है कि धार्मिक किताबें और चादर समेत अन्य सामान जला दिया। मस्जिद में ताला भी जड़ दिया। उस वक्त महिला के साथ एक महिला दरोगा और तीन सिपाही भी थे। उसे हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस प्रोटेक्शन मिला हुआ है। युवती करीब 40 मिनट तक उत्पात मचाती रही। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। युवती फैशन डिजाइनर और मेकअप आर्टिस्ट है। युवती ने अपने 4 मामा समेत 13 लोगों पर गैंगरेप और संपत्ति हड़पने का केस दर्ज कराया है। दो आरोपी मामा ग्राम प्रधान और एक 25 साल से जिला पंचायत सदस्य है। इस मामले में पुलिस ने युवती और उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना शहजादनगर थाना क्षेत्र की है। अब पूरा मामला सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए… मुरादाबाद की रहने वाली युवती, रामपुर में ननिहाल पीड़ित मुरादाबाद की रहने वाली है। उसका रामपुर में शहजादनगर थाना क्षेत्र के दबका गांव में ननिहाल है। रामपुर सेशन कोर्ट में युवती का केस चल रहा है। शनिवार को केस की सुनवाई थी। सुनवाई के बाद युवती करीब 3 बजे सीधे गांव के मस्जिद में पहुंची। इससे पहले कि उसकी सिक्योरिटी में तैनात पुलिस कर्मी कुछ समझ पाते, युवती ने मस्जिद में घुसकर खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले और अंदर से सामान बाहर लाकर उसमें आग लगा दी। इसके बाद युवती ने मस्जिद के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। मस्जिद कमेटी के सदस्यों और आसपास के लोगों ने युवती को रोकने की कोशिश की तो वह और भी बेकाबू हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों से बदतमीजी करने लगी। एक साइकिल सवार बुजुर्ग को रोक कर उसका कॉलर पकड़ लिया और मारने लगी। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शनिवार रात करीब 10:30 बजे पुलिस ने शहजादनगर थाने में युवती, उसके सहयोगी अजीम और एक अन्य अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामा पर गैंगरेप, अपहरण, संपत्ति हड़पने का केस पुलिस ने बताया- युवती का ननिहाल दबका गांव में है। वह मुंबई में रहकर फैशन डिजायनिंग और मॉडल्स का मेकअप करती है। 2012 में उसके पिता की मौत हो गई थी। युवती ने 21 मार्च 2024 को दिल्ली में अपने 4 चचेरे मामा समेत 14 लोगों के खिलाफ दिल्ली में गैंगरेप, अपहरण और संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। आरोपियों के कई बड़े राजनेताओं से करीबी संबंध हैं। 21 मार्च 2024 को केस दिल्ली पुलिस ने रामपुर पुलिस को ट्रांसफर किया था। रामपुर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें बाद में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। आरोपियों का राजनैतिक रसूख, केस संभल-बिजनौर ट्रांसफर कराया युवती के वकील आरिफ खान के अनुसार- आरोपियों ने अपनी राजनैतिक पहुंच का इस्तेमाल कर केस को पहले रामपुर से संभल ट्रांसफर करा लिया। संभल में एक ट्रेनी महिला आईपीएस ने मामले की जांच की। कुछ दिनों बाद आरोपियों ने केस को बिजनौर ट्रांसफर करा लिया। बिजनौर कोतवाली में तत्कालीन इंस्पेक्टर क्राइम फूलचंद बर्मा ने फाइनल रिपोर्ट लगाकर कर कोर्ट में जमा कर दी। जिसमें साक्ष्यों की कमी के आधार पर सभी आरोपों को झूठा बताया। कोर्ट ने केस खारिज करते हुए चारों आरोपियों को बरी कर दिया। हाईकोर्ट में अपील, निचली अदालत को निर्देश स्थानीय कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए युवती ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने निचली अदालत को केस ट्रांसफर करते हुए, रामपुर एसपी को नए सिरे से मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। साथ ही पीड़िता को हर सुनवाई के दिन पुलिस प्रोटेक्शन देने का आदेश दिया। शनिवार को इसी केस में सुनवाई के बाद पीड़िता कोर्ट से निकली और दबका गांव पहुंचकर आरोपी मामा बबलू के घर के ठीक सामने स्थित मस्जिद में तोड़फोड़ करने लगी। इस दौरान उसकी सुरक्षा में तैनात एक महिला दरोगा और तीन सिपाही खड़े दिखे। अब पढ़िए युवती का पूरा आरोप... युवती ने कहा, 'मेरी मां अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। नाना के नाम पर 350 बीघा जमीन है। पिता की मौत के बाद मेरे चचेरे मामा इम्तियाज इम्तियाज हुसैन उर्फ चिंटू ने उन्हें अपने घर बुला लिया। प्रॉपर्टी के लालच में उन्हें 14 साल तक बंधक बनाए रखा। इम्तियाज पिछले 25 सालों से जिला पंचायत सदस्य हैं। 9 महीने पहले मैं दबका गांव आई और पुलिस की मदद से अपनी मां को छुड़ाकर मुरादाबाद में अपने एक रिश्तेदार के यहां पहुंचा दिया। वहां मेरी जुड़वा बहन भी रहती हैं। इसके बाद मैं दिल्ली चली गई। जमीन के कागजात और सबूत जुटाने के लिए 29 फरवरी को फिर से दबका गांव आई थी। कचहरी से जमीन के कागजात निकलवाए थे। तभी विवाद हुआ था। मामा बबलू के घर के सामने बनी मस्जिद के मौलाना ने मेरी वीडियो बनाई थी। कागजात निकलवाने पर आरोपियों को काफी बुरा लगा था। 13 मार्च की शाम करीब सात बजे मामा इम्तियाज उर्फ चिंटू, इरफान हुसैन उर्फ पप्पू (पड़ोसी गांव चमरौआ का ग्राम प्रधान), अफसार हुसैन उर्फ बबूल (दबका ग्राम प्रधान), असरार हुसैन के अलावा मौलाना लतीफ, इरफान हाजी, आसिफ बंडा, जाकिर और अज्ञात चार युवकों ने मिलकर मेरा अपहरण कर लिया। जबरन कार में डालकर अपने घर चमरौआ ले गए। जहां चारों मामा ने मुझे बेल्ट से मारा, मेरे हाथ पैर बांधकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।' जिस मस्जिद में तोड़फोड़, उसका मुतवल्ली है आरोपी मामा युवती का आरोप है कि शनिवार को जिस मस्जिद में उसने तोड़फोड़ और हंगामा किया, उस मस्जिद का मुतवल्ली आरोपी मामा बबलू है, जो ग्राम प्रधान भी है। मस्जिद के ठीक सामने ही बबलू का घर भी है। गांव में फोर्स तैनात, तलाश जारी शहजादनगर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया- युवती ने अपने 4 मामा समेत 14 लोगों के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण और संपत्ति हड़पने का केस दर्ज कराया था। हाईकोर्ट के निर्देश और उच्चाधिकारियों के आदेश से इस मामले की जांच की जा रही है। कोर्ट के निर्देश पर ही सुरक्षा के मद्देनजर उसे पुलिस फोर्स उपलब्ध कराई गई है। शनिवार को कोर्ट सुनवाई से निकलने के बाद युवती ने दबका गांव की मस्जिद में तोड़फोड़ की है। पुलिस उसे रोकने का प्रयास कर रही थी, पर वह नहीं मानी। गांव के रहने वाले महबूब पुत्र फारूक ने केस दर्ज करवाया है। युवती और दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियो तो बरामद हुआ है, पर युवती के डर से आसपास के रहने वाले लोग कुछ ज्यादा बात नहीं बता रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए फोर्स तैनात कर दी गई है। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… नशे में झूमते मिले IIT स्टूडेंट समेत 140 रईसजादे:कानपुर में हाईप्रोफाइल रेव पार्टी, इंस्टाग्राम से इनविटेशन भेजा कानपुर में पुलिस ने शुक्रवार देर रात हाईप्रोफाइल रेव पार्टी में छापेमारी की। इस दौरान IIT स्टूडेंट समेत 140 रईसजादे नशे में झूमते पाए गए। इनमें कानपुर के कई नामी इंस्टीट्यूट के अलावा दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले लड़के-लड़कियां थे। ये रेव पार्टी एनआरआई सिटी के स्टेला नाओमी क्लब में चल रही थी। पुलिस ने यहां नशे में इस्तेमाल होने वाला LSD, कोकीन, गांजा, चरस, क्रशर और हसीस समेत कई ड्रग्स बरामद किए हैं। पार्टी के ऑर्गनाइजर और ड्रग डीलर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणा का युवक अमेरिका में जिंदा जला,VIDEO:केमिकल से भरे ट्रक में टक्कर के बाद आग लगी; परिवार ने रिश्ता तय किया था
    Next Article
    औरैया में बाइक की चिंगारी से लगी आग:9 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, राजस्व टीम ने किया नुकसान आकलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment