Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा एक्सप्रेस-वे का 29 अप्रैल को लोकार्पण:पीएम मोदी हरदोई से करेंगे संबोधित, बदायूं में होगा सजीव प्रसारण

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण 29 अप्रैल को किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई से कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। बदायूं के घटपुरी इंटरचेंज पर इस संबोधन का सजीव प्रसारण किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि यह एक्सप्रेस-वे प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा और विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वांचल से जोड़ते हुए व्यापार, उद्योग, कृषि और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन लाएगी। उन्होंने बताया कि बदायूं जनपद में एक्सप्रेस-वे की लंबाई लगभग 91.67 किलोमीटर है। यह बिल्सी, बदायूं, बिसौली और दातागंज तहसीलों से होकर गुजरेगी, जिससे जिले के करीब 85 गांव सीधे जुड़ेंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। प्रमुख शहरों की दूरी और यात्रा समय में कमी आएगी परियोजना के तहत घटपुरी, बनकोटा (बिसौली) और डहरपुर (दातागंज) में तीन प्रमुख इंटरचेंज बनाए गए हैं। ये इंटरचेंज आवागमन और व्यापार को नई गति देंगे। बिसौली क्षेत्र का बनकोटा इंटरचेंज स्थानीय विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा। एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से बदायूं से दिल्ली, मेरठ और प्रयागराज जैसे प्रमुख शहरों की दूरी और यात्रा समय में कमी आएगी। साथ ही धार्मिक स्थलों तक पहुंच भी आसान होगी। जिलाध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि यह परियोजना निवेश, रोजगार और विकास के नए अवसर पैदा करेगी। उन्होंने इसे सरकार की दूरदर्शी सोच और कार्य करने की क्षमता का परिणाम बताते हुए कहा कि इससे बदायूं जनपद विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में शाही अंदाज में 11 बेटियों का कन्यादान:'अलबेला सजन आयो रे' पर दुल्हनों की रॉयल एंट्री, ढोल की थाप पर जमकर थिरके दूल्हे
    Next Article
    काली नदी पुल पर हथियारों का गैंग पकड़ा गया:4 तस्कर गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचों की खेप बरामद; शहर में होती थी सप्लाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment