Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा-आरती में जबलपुर हादसे के मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि:अर्चकों सहित श्रद्धालुओं ने 2 मिनट का रखा मौन, हनुमान चालीसा का किया पाठ

    5 hours ago

    2

    0

    जबलपुर में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लए काशी में विशेष प्रार्थना और शोक सभा का आयोजन किया गया। अस्सी घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती के दौरान गंगा सेवा समिति के अर्चकों और वहां मौजूद हजारों श्रद्धालुओं ने नम आंखों से पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गंगा घाट का माहौल पूरी तरह से गमगीन नजर आया। मां गंगा की आरती के बाद सभी अर्चकों और श्रद्धालुओं ने मिलकर दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस गहरे दुख को सहने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की। अर्चकों ने किया हनुमान चालीसा और शांति पाठ हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए गंगा आरती के मुख्य अर्चकों द्वारा विशेष रूप से शांति पाठ किया गया। इसके साथ ही संकटमोचन पवनपुत्र हनुमान से पीड़ित परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने का साहस देने के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। अर्चकों ने कहा कि इस विकट परिस्थिति में भगवान हनुमान ही शोकाकुल परिवारों को संबल और धैर्य प्रदान कर सकते हैं। हनुमान चालीसा के पाठ के माध्यम से यह मंगल कामना की गई कि पीड़ित परिवारों को इस दुख से उबरने का बल मिले। श्रद्धालुओं ने रखा दो मिनट का मौन गंगा आरती में केवल अर्चक ही नहीं, बल्कि देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु भी इस शोक में शामिल हुए। सभी श्रद्धालुओं ने अपने स्थान पर खड़े होकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए २ मिनट का मौन रखा। आरती में उपस्थित हर व्यक्ति की आंखें नम थीं और सभी ने एक स्वर में मां गंगा से प्रार्थना की कि वे दिवंगतों को अपने चरणों में स्थान दें। मां गंगा से प्रार्थना है कि दोबारा न हो ऐसी घटना' विकश पाण्डेय ने कहा- हम मां गंगा से यही प्रार्थना करते हैं कि भविष्य में देश के किसी भी कोने में दोबारा ऐसी दर्दनाक घटना न हो।" उन्होंने कहा कि जल पर्यटन और आस्था के केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए ताकि किसी भी परिवार को ऐसा वज्रपात न सहना पड़े। उन्होंने आगे कहा कि पीड़ित परिवारों को इस दुख की घड़ी में साहस और मानसिक बल मिले, इसी उद्देश्य से आज मां गंगा के पावन तट पर हनुमान चालीसा और शांति पाठ का आयोजन किया गया है। काशी की जनता और सभी श्रद्धालु इस दुख में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बूथों पर फोकस, संगठन को धार देने में जुटी भाजपा:धर्मपाल सिंह ने 17 जिलों के पदाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
    Next Article
    रावतपुर में मिला युवक का शव:शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment