Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में रिक्रूट आरक्षियों लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन:आईजी, डीएम और एसपी ने खुद परोसा खाना, 9 महीने तक चला प्रशिक्षण

    4 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले की रिजर्व पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड से पहले देर रात रिक्रूट आरक्षियों के लिए पारंपरिक 'बड़ा खाना' और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा अमित पाठक, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर 'सांस्कृतिक संध्या' और 'बड़ा खाना' कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रिक्रूट आरक्षियों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके बाद आईजी, डीएम, एसपी और अन्य राजपत्रित अधिकारियों ने रिक्रूट आरक्षियों से संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्वयं रिक्रूट आरक्षियों को भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। देखिए तस्वीरें… इस पहल से जवानों में विशेष उत्साह और आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला। अधिकारियों ने रिक्रूट आरक्षियों के लगभग नौ माह के कठिन और अनुशासित प्रशिक्षण की सराहना की। उन्होंने आरक्षियों को भविष्य में अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए पुलिस सेवा के मूल्यों, कर्तव्यपरायणता और जनसेवा की भावना को सदैव सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। सभी अधिकारियों और रिक्रूट आरक्षियों ने एक साथ भोजन ग्रहण किया, जिससे आपसी समन्वय, सौहार्द और टीम भावना को सुदृढ़ करने में मदद मिली। कठोर प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, ये रिक्रूट आरक्षी पासिंग आउट परेड में शामिल होकर उत्तर प्रदेश पुलिस बल का अभिन्न अंग बनेंगे। वे जनसेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में बिजली आपूर्ति दावों से कम:ग्रामीण क्षेत्रों में 10-12 घंटे, शहर में 20 घंटे मिल रही बिजली
    Next Article
    पासिंग आउट परेड के लिए पुलिस लाइन ग्राउंड सजा:गाजियाबाद CP जे. रविंदर ने सभी अधिकारियों के साथ मिलकर कांस्टेबलों को भोजन परोसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment