Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन:देवीपाटन मंडल के चारों जिलों से आई महिलाओं की कमिश्नर ने सुनी समस्याएं

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा के मंडलीय कार्यालय में आज सोमवार को देवीपाटन मंडल कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील की अध्यक्षता में 'मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान देवीपाटन मंडल के गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच जिलों से आई महिलाओं ने अपनी समस्याएं कमिश्नर के समक्ष रखीं है। कमिश्नर ने चारों जिलों के अधिकारियों को महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि समस्याओं का गंभीरतापूर्वक समाधान किया जाए, ताकि महिलाओं को मंडल मुख्यालय गोंडा बार-बार न आना पड़े। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में ग्राम पिपरहवा, तरबगंज निवासी लक्ष्मी पत्नी रामबहादुर ने अपने आवागमन के रास्ते को अवरुद्ध किए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनके घर के सामने से पूर्वजों के समय से उपयोग में आ रहा आबादी मार्ग गांव के कुछ लोगों ने जोतकर अपने खेत में मिला लिया है, जिससे उनका एकमात्र रास्ता बंद हो गया है। लक्ष्मी ने आरोप लगाया कि पूर्व में शिकायत करने पर लेखपाल मौके पर पहुंचे थे, लेकिन विपक्षी पक्ष ने पैमाइश नहीं होने दी। उन्होंने विपक्षीगण द्वारा जानमाल की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया। लक्ष्मी ने प्रशासन से रास्ता खुलवाने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। रूपईडीह विकासखंड के ग्राम भुड़कुड़ा निवासी रामपियारी ने पारिवारिक आश्रित अनुकंपा पेंशन न मिलने की समस्या उठाई। उनके पति राधेश्याम प्राथमिक विद्यालय दलपतपुर में प्रधानाध्यापक थे, जिनका 25 अक्टूबर 2023 को निधन हो गया था। रामपियारी ने बताया कि आवश्यक अभिलेख जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वित्त विभाग में जमा करने के बावजूद दो वर्षों से उनकी पेंशन स्वीकृत नहीं हुई है। उन्होंने अपनी आर्थिक तंगी और खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए प्रशासन से शीघ्र पेंशन दिलाए जाने की मांग की है। थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम बरूहा जयरामजोत निवासी निरमा सिंह ने अपने पुत्र ऋषभ सिंह की संदिग्ध मृत्यु के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।उन्होंने बताया कि 1 मार्च 2026 को उनका पुत्र गांव के कुछ लोगों के साथ गया था और 5 मार्च को उसका शव हुजूरपुर क्षेत्र में एक कुएं से बरामद हुआ था। शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है और कुछ आरोपियों को बचाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है। इसके अलावा, ग्राम सेझिया, तहसील तरबगंज निवासी संजू केवट ने भूमि फर्जीवाड़े का मामला उठाया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता के नाम दर्ज गाटा संख्या 331 एवं 338 की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री और नामांतरण करा लिया गया है। उन्होंने पूर्व में पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी को भी शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षीगण लगातार धमकी दे रहे हैं और गवाहों को भी डराया जा रहा है। उन्होंने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी तथा संपत्ति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का जन्मदिन मनाया गया:कार्यकर्ताओं ने धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया
    Next Article
    बागपत पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, चार माह से वेतन बकाया:कार्य बहिष्कार से जल, बिजली सेवाएं प्रभावित होने की आशंका, जल्द भुगतान की मांग तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment