Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में लाइट ना मिलने से ग्रामीणों का प्रदर्शन घेराव:बिजली विभाग मुर्दाबाद के लगाए नारे, 3 दिन से नहीं मिल रही लाइट

    15 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले के हारीपुर गांव में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने आज रविवार को मुख्य अभियंता कार्यालय और अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव के आवास का घेराव करके जमकर विरोध प्रदर्शन किया है है। विरोध प्रदर्शन के दौरान गोंडा बिजली विभाग मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर ग्रामीणों ने मुख्य अभियंता मुर्दाबाद बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे भी लगाए हैं। ग्रामीणों ने आज शाम 4:00 तक विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने को लेकर के मांग की है। ना बहाल होने पर शाम 4:00 बजे के बाद गोंडा लखनऊ हाईवे पर चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के किसी अधिकारी ने उनसे मुलाकात नहीं की है। मुख्य अभियंता कार्यालय में सुनवाई न होने पर ग्रामीण अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव के आवास पहुंचे और वहां भी घेराव कर नारेबाजी की है। हारीपुर के प्रधान संदीप कुमार चौबे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गोंडा बिजली विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की है। बताया गया कि पथवलिया गांव से गुजरने वाली नॉर्थ फीडर की 11 केवीए विद्युत लाइन का तार 10 अप्रैल को टूट गया था, जो रंजीत तिवारी पर गिरा, जिससे उनकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से 11 केवीए विद्युत लाइन की मरम्मत नहीं की गई है, जिसके कारण हारीपुर सहित आगे के गांवों में भी बिजली नहीं मिल पा रही है और नॉर्थ फीडर भी बंद है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि रविवार शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे गोंडा-लखनऊ हाईवे पर चक्का जाम करेंगे। प्रधान संदीप कुमार चौबे ने बताया कि 10 अप्रैल सुबह 8 बजे से नॉर्थ फीडर से बिजली नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि तीन दिनों से उन्हें केवल आश्वासन मिल रहा है कि बिजली जल्द जुड़ जाएगी, लेकिन आपूर्ति अभी तक बहाल नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज के होटल अवध इन में लगी भीषण आग:फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने पाया काबू, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह
    Next Article
    लखीमपुर खीरी में खेतों तक पहुंचा बाघ, VIDEO:बाघ के पैरों के निशान से पकड़ने की कोशिश, वन विभाग ने अकेले घर से न निकलने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment