Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में गौरव सिंह तोमर बने मनकापुर के नए कोतवाल:एसओजी प्रभारी थे, अरविंद सिंह के गोरखपुर तबादले के बाद मिली जिम्मेदारी

    8 hours ago

    2

    0

    गोंडा में उपनिरीक्षक गौरव सिंह तोमर को मनकापुर कोतवाली का नया कोतवाल नियुक्त किया गया है गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने एसओजी प्रभारी रहे गौरव सिंह तोमर को यह जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व कोतवाल अरविंद कुमार सिंह के गोरखपुर तबादले के बाद मनकापुर कोतवाली पिछले तीन दिनों से कोतवाल विहीन थी। मंगलवार को गौरव सिंह तोमर ने मनकापुर कोतवाली पहुंचकर पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने तत्काल पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य करने के निर्देश दिए है। गौरव सिंह तोमर को तेज-तर्रार उपनिरीक्षक माना जाता है। उनके नेतृत्व में गोंडा जिले में कई पुलिस मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें एक दर्जन से अधिक अपराधी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। मनकापुर कोतवाल बनने से पहले वह एसओजी प्रभारी थे। इससे पूर्व, वे गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के पीआरओ के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। एसपी विनीत जायसवाल ने गौरव सिंह तोमर को जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुराने आपराधिक मामलों में फरार चल रहे अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, सभी चौकी और थाने के पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर जीरो टॉलरेंस नीति के क्रियान्वयन पर जोर देने का निर्देश दिया। यह कोतवाली गोंडा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद और विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह 'राजा भैया' के आवास से कुछ किलोमीटर दूर स्थित है। इसे देखते हुए, वीवीआईपी आवाजाही के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, कोतवाली क्षेत्र में पड़ने वाले जंगलों में भी रात्रि गश्त को लेकर सख्त आदेश जारी किए गए हैं। क्योंकि इस कोतवाली क्षेत्र में काफी लंबा जंगल पड़ता है और वहां पर कई बार कई अपराधी घटनाएं भी हो चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ की गढ़ रोड़ पर चला निगम का बुलडोजर:अधिकारी बोले नहीं होने देंगे सरकारी जगह पर अतिक्रमण, जाम से भी मिलेगी राहत
    Next Article
    गंगा एक्सप्रेस-वे उद्घाटन को लेकर उन्नाव पुलिस अलर्ट:सुरक्षा-यातायात व्यवस्था के लिए SSP मॉनिटरिंग करेंगे, VIP के लिए अलग मार्ग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment