Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा कमिश्नर कार्यालय में तैनात चार बाबूओं को मिली पदोन्नति:ट्रांसफर से पहले कमिश्नर ने आशुलिपिक पद से वैयक्तिक सहायक श्रेणी-2 के पद पर किया पदोन्नति

    1 hour ago

    2

    0

    गोंडा देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने अपने स्थानांतरण से पहले चार आशुलिपिकों को वैयक्तिक सहायक श्रेणी-2 के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नत होने वालों में राम आशीष यादव, रविंद्र कुमार, वीरेंद्र बहादुर और शिव गोपाल तिवारी शामिल हैं। इन सभी को मंडल के विभिन्न जिलों में नई तैनाती दी गई है।यह पदोन्नति सरकारी विभाग आशुलिपिक संवर्ग सेवा नियमावली-2014 के प्रावधानों के तहत की गई है। विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक पिछले वर्ष 14 अगस्त 2025 को हुई थी, जिसकी संस्तुतियों पर अप्रैल 2026 में मुहर लगाई गई। इन कर्मियों को ₹9,300–34,800 के वेतनमान और ₹4,200 के ग्रेड वेतन (पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स लेवल-6) के रिक्त पदों पर प्रोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद राम आशीष यादव को बहराइच, रविंद्र कुमार को बलरामपुर, वीरेंद्र बहादुर को गोंडा और शिव गोपाल तिवारी को बहराइच में वैयक्तिक सहायक श्रेणी-2 के पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले ये सभी कर्मचारी गोंडा स्थित आयुक्त देवीपाटन मंडल कार्यालय में तैनात थे। उल्लेखनीय है कि गोंडा देवीपाटन मंडल के कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील का 20 अप्रैल को शासन द्वारा स्थानांतरण कर उन्हें प्रमुख सचिव, सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया है। स्थानांतरण से ठीक पहले उन्होंने इन कर्मचारियों को पदोन्नति देकर महत्वपूर्ण लाभ प्रदान किया। पदोन्नत हुए वीरेंद्र बहादुर ने बताया कि वे लंबे समय से इस पदोन्नति की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी हो गई है। उन्होंने अपनी गोंडा में तैनाती पर भी संतोष व्यक्त किया है। कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील ने इन सभी को पदोन्नति मिलने पर बहुत-बहुत बधाई दी है और कहा कि यह सभी बहुत ही मेहनती और कर्मठ हमारे कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों से जिन्हें पदोन्नति मिली है मैं इनको बधाई देता हूं। मेरे इतने समय के कार्यकाल के दौरान इन लोगों द्वारा हमेशा हर कदम पर मेरा साथ दिया गया और इन लोगों ने उत्कृष्ट कार्य भी किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वार्ता पर बोले पेजेशकियान, मैक्रों की अपील, देखें नॉनस्टॉप-100
    Next Article
    हाथरस में सड़क हादसे में युवक की मौत:आगरा रोड पर हादसा, बाइक से ससुराल जाते समय डंपर ने टक्कर मारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment