Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा के युवक ने भीम आर्मी नेताओं को दी गाली:आरोपी के खिलाफ भीम आर्मी जिला अध्यक्ष ने दर्ज कराया मुकदमा

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद, उनके गोंडा संगठन के रामकिशुन कोरी और उपेंद्र गौतम के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष शिवम कुमार ने धानेपुर पुलिस को तहरीर देकर आरोपी रामजनम शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। यह मामला 45 सेकंड के वायरल वीडियो से जुड़ा है, जिसमें युवक ने कथित रूप से दर्जनों गालियां दीं। आरोपी और उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का विवरण पुलिस ने आरोपी की पहचान सरजू पुरवा, धानेपुर निवासी रामजनम शुक्ला पुत्र नानमून शुक्ला के रूप में की। शिकायत के अनुसार, आरोपी 'गोंडा वाले बाबा' नाम से सोशल मीडिया अकाउंट चलाता है। उस पर आरोप है कि वह इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल जातीय दंगा भड़काने और सामाजिक माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने पांच गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया धानेपुर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पांच गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा को सौंपी गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो का भी संज्ञान लिया और मामले की गहन जांच शुरू की है। भीम आर्मी का कड़ा रुख शिवम कुमार ने पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। भीम आर्मी के मुताबिक, वीडियो में गालियां देने का उद्देश्य केवल नेताओं के खिलाफ नहीं, बल्कि संगठन और समुदाय के खिलाफ भी अपमानजनक था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में हाइवे पर ट्रक ड्राइवर की हत्या:पोस्टमार्टम में सिर पर तीन चोटें मिलने की पुष्टि, पिता ने खलासी के खिलाफ दर्ज कराया केस
    Next Article
    PQRS तकनीक से प्रयागराज मंडल का कमाल:6.5 घंटे में ट्रैक नवीनीकरण कर बनाया नया रिकॉर्ड, 64 पैनल बिछाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment