Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा के लक्ष्य की कप्तानी में भारत पाकिस्तान से जीता:9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप, पिता बोले- बेटे की यह जीत सालों तक याद रहेगी

    9 hours ago

    3

    0

    गोंडा के लक्ष्य रायचंदानी की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप जीत लिया। शनिवार को UAE के अल अमीरात में खेले गए फाइनल में भारत ने एक विकेट से जीत दर्ज की। भारतीय टीम के जीतते ही गोंडा में लक्ष्य (17) के घरवालों और पड़ोसियों ने पटाखे छुड़ाकर जश्न मनाया। लोगों ने पिता को माला पहनाकर खुशी जताई। पिता राजेश रायचंदानी ने कहा- बेटे की यह जीत सालों तक रहेगी। हमारे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जीत के जश्न की 4 तस्वीरें… भारत ने 338 रन चेज करते हुए जीता फाइनल गुड्डूमल चौराहा निवासी राजेश रायचंदानी और उनकी पत्नी लक्ष्मी रायचंदानी बीजेपी नेता हैं। उनका 17 साल का बेटा लक्ष्य इंडिया की अंडर-19 टीम का कप्तान है। लक्ष्य की कप्तानी में अल अमीरात में एशिया कप का फाइनल मैच खेला गया। पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने भारत को 338 रन का बड़ा लक्ष्य दिया था। भारतीय टीम को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 3 रन की जरूरत थी। 9 विकेट गिर चुके थे। तभी मोहित उल्वा ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को एक विकेट से जीत दिला दी। पिता बोले- यह पूरे टीम की जीत लक्ष्य के पिता राजेश रायचंदानी ने कहा- बेटे की कप्तानी में भारत की जीत से हमारा परिवार बेहद खुश है। पाकिस्तान ने 338 रन का बड़ा लक्ष्य दिया था। आखिरी गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। पाकिस्तान के खिलाफ मिली यह जीत सालों तक याद रखी जाएगी। राजेश रायचंदानी ने कहा- यह सिर्फ उनके बेटे की नहीं, बल्कि पूरी भारतीय टीम के लड़कों की जीत है। सभी ने बहुत मेहनत की है। टीम एशिया कप को अपने देश वापस लेकर आई है। मैं इस ऐतिहासिक जीत पर सभी देशवासियों को बधाई देना चाहता हूं। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें यूपी में विदाई के 12 घंटे बाद दुल्हन की मौत, इंस्टाग्राम दोस्त से की थी लव मैरिज, भाई बोला- पति ने गला दबाकर मारा मऊ में विदाई के 12 घंटे बाद 23 साल की दुल्हन की मौत हो गई। भाई का आरोप है कि 28 साल के दूल्हे ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या की है। उसे दहेज में बाइक और 50 हजार रुपए और चाहिए थे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्यूबवेल मोटरों से तार चुराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार:सहारनपुर में कई किसानों के खेतों को बनाया निशाना; एक आरोपी पर छह मुकदमे
    Next Article
    जोगिंदर सिंह ने बिजनौर डीएम का कार्यभार संभाला:कानून-व्यवस्था, जनसमस्याओं के निस्तारण और सरकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने पर रहेगा जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment