Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फंदे से लटका मिला हेड कांस्टेबल के भाई का शव:परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, CCTV में 4 संदिग्ध दिखे

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा में एक डेयरी संचालक का शव उसकी डेयरी के अंदर फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस को घटनास्थल से टूटी चूड़ियां और एक संदिग्ध मोबाइल फोन मिला है।सीसीटीवी में एक महिला समेत 3 पुरुष डेयरी से बाहर निकलते दिखे हैं। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। डेयरी संचालक के भाई पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के हरवंश नगर मोहल्ले का है। शैलेंद्र सिंह (36) मूल रूप से जसवंतनगर के जनकपुर गांव के रहने वाले थे। वह अपने बड़े भाई सतेंद्र सिंह के साथ हरवंश नगर में 8 साल से डेयरी चला रहे थे। उन्होंने वहीं एक मकान भी बनवाया था। वह भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके सबसे बड़े भाई हरिओम यादव हेड कांस्टेबल हैं। वह अलीगढ़ पुलिस लाइन में तैनात हैं। भाई सतेंद्र ने बताया बुधवार सुबह वह अपने बीमार पिता को देखने गांव गए थे, जबकि शैलेंद्र डेयरी पर थे। दोपहर करीब 3 बजे जब सतेंद्र गांव से लौटे, तो डेयरी का गेट अंदर से बंद था। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। दीवार फांदकर अंदर जाने पर उन्होंने शैलेंद्र का शव टीनशेड के सहारे रस्सी से फंदे पर लटका देखा। घटनास्थल पर टूटी चूड़ियां और एक अज्ञात एंड्रॉयड मोबाइल भी पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम बुलाई। टीम ने टूटी चूड़ियों और मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर अन्य साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने पड़ोस के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, जिनमें एक महिला और तीन पुरुष डेयरी में प्रवेश करते और बाहर निकलते हुए दिखाई दिए हैं। बड़े भाई सतेंद्र सिंह ने बताया कि उनके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका भाई आत्महत्या नहीं कर सकता। सतेंद्र ने सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल पर मिली चूड़ियों और मोबाइल फोन के आधार पर अपने भाई की हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी व घटना स्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में गन्ने के जूस पर मारपीट:PWD गेस्ट हाउस के पास दो पक्षों में हुई झड़प
    Next Article
    IPL- लखनऊ ने दिल्ली को 142 का टारगेट दिया:नटारजन-एनगिडी को 3-3 विकेट; शमी ने पहली गेंद पर राहुल को पवेलियन भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment