Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में वित्तीय सलाहकार से 51.67 लाख की ठगी:मकान बेचने के नाम पर महिला कर्मी समेत चार पर केस

    19 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में प्रॉपर्टी बेचने का झांसा देकर एक वित्तीय सलाहकार (फाइनेंस कंसल्टेंट) से 51.67 लाख रुपये की ठगी की गई है। इस मामले में कार्यालय की एक महिला कर्मचारी सहित चार लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मलवां थाना क्षेत्र के कोराई गांव निवासी मो. मुस्तफीक सिद्दीकी ने कोर्ट के माध्यम से दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह वीआईपी रोड स्थित फाइनेंस कंसल्टेंट ऑफिस के निदेशक हैं। उनके कार्यालय में आकांक्षा तिवारी पत्नी अभिमन्यु तिवारी कार्यरत थीं। आकांक्षा ने मुस्तफीक को बताया कि उनकी मां रीता तिवारी और भाई अभिषेक तिवारी आर्थिक तंगी के कारण गोपालनगर स्थित अपना मकान बेचना चाहते हैं। जब मुस्तफीक ने एकमुश्त रकम न होने की बात कही, तो आकांक्षा, उनके पति अभिमन्यु तिवारी (निवासी गोपालनगर, हाल मुकाम इंदौर, मध्य प्रदेश), रीता तिवारी और अभिषेक तिवारी ने किस्तों में रकम खाते में जमा कराने को कहा। उनके भरोसे में आकर मुस्तफीक ने विभिन्न बैंक खातों में कुल 87,24,950 रुपये भेजे। इसमें 36,16,534 रुपये, 4,65,701 रुपये, सीसी अकाउंट से 17,02,504 रुपये और दो करंट अकाउंट से 3,50,500 रुपये तथा 25,89,711 रुपये शामिल थे। आरोप है कि चारों आरोपियों ने रजिस्ट्री के नाम पर 1.30 लाख रुपये और 10 लाख रुपये का एक चेक भी ले लिया। इसके बाद आरोपी टालमटोल करने लगे। जब मुस्तफीक ने दबाव बनाया, तो उन्होंने 35,57,062 रुपये वापस कर दिए, लेकिन बाकी 51.67 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित का आरोप है कि शेष रकम मांगने पर 22 मार्च को उसे बिंदकी बुलाकर मारपीट करने का प्रयास किया गया। पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर मुस्तफीक ने 1 अप्रैल को कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला:पति और देवर के बीच हुआ था झगड़ा, भाई ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
    Next Article
    बुलंदशहर कचहरी में चेंबर विवाद को लेकर फायरिंग:कांग्रेस जिलाध्यक्ष के अधिवक्ता पिता और साले को लगी गोली, गंभीर, पूर्व बार सचिव पर आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment